BREAKING NEWS

बलिया शहर के सभी एटीएम में कैश की अनुपलब्धता से नागरिकों को भारी असुविधा, क ई कार्य बाधित

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सभी थानों की पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरुक और बताया गया जरुरी नम्बर

बलिया प्रशासन ने जारी किया एलर्ट,गर्मी में बढ़ते खतरे को देखते हुए फायर सेफ्टी अडवाईजरी जारी

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

Advertisment

: रसड़ा तहसील‌ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस में हुआ समस्याओं का निपटारा

Admin

Sat, Mar 2, 2024
बलिया। सरकार के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने तहसील रसड़ा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस मौके पर राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं रसद , चकबंदी, विकास , विद्युत , समाज कल्याण, कृषि,मार्केटिंग,लोक निर्माण,एवं शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के कुल 91 मामले आए, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया।इसके अलावा सभी मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण सत्यापन कर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए।अधिकतर मामले भूमि विवाद और खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित थे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य होगी। अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को यहां-वहां भटकना न पड़े। उन्होंने कड़े तेवर में चेतावनी दी कि संवेदनहीन और लापरवाह अधिकारियों को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर सीआर‌ओ त्रिभुवन,बीएसए मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें