BREAKING NEWS

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

Advertisment

: मौनी अमावस्या के दृष्टिगत बलिया पुलिस भी एलर्ट,सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गये कड़े इंतजाम

Admin

Wed, Jan 29, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा मौनी अमावस्या पर्व के दृष्टिगत अंतर्राज्यीय सीमा भरौली पुल पर स्नान हेतु आने-जाने वाले श्रद्धालुओ की सहायता तथा वाहनों को सुचारु रुप से संचालित किये जाने हेतु ड्यूटी प्वाइंट की चेकिंग की गयी, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।बलिया पुलिस द्वारा मौनी अमावस्या पर्व पर स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा/सहायता व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु किए गये कड़े इंतेजाम, शांति पूर्वक कराया जा रहा मौनी अमावस्या स्नान । एस.पी बलिया के निर्देशन में जनपद बलिया के समस्त बार्डर अंतर्राज्यीय सीमा तथा अंतर्जनपदीय सीमा के थानों की फोर्स द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र की सीमा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा/सहायता हेतु तैनात यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हैं,पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा मौनी अमावस्या पर्व के दृष्टिगत अंतर्राज्यीय सीमा भरौली पुल पर ड्यूटी मे तैनात पुलिस बल की चेकिंग की गयी तथा निरीक्षण किया गया । पुलिस बल द्वारा भरौली पुल पर स्नान हेतु आने-जाने वाले श्रद्धालुओ की सहायता व वाहनों को सुचारु रुप से संचालित कराया जा है । एस.पी बलिया द्वारा आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक नरही व ड्यूटी मे तैनात समस्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यातायात व्यवस्था को सूचारू रुप से बनाये रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसी के साथ ही जनपद बलिया के समस्त बार्डर अंतर्राज्यीय सीमा तथा अंतर्जनपदीय सीमा के थानों (थाना दुबहड़, थाना कोतवाली, थाना बैरिया, थाना उभांव, थाना रसड़ा, थाना नरही, थाना भीमपुरा, थाना मनियर, थाना चितबड़ागांव) की फोर्स द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र की सीमा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा/सहायता हेतु तैनात किया गया है, बलिया पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु कड़े इंतेजाम किए गये हैं । समस्त थानों द्वारा सकुशल मौनी अमावस्या स्नान पर्व सम्पन्न कराया जा रहा है । बलिया पुलिस द्वारा प्रयागराज महा कुम्भ में जाने वाले स्नानार्थियों को मौनी अमावस्या के दिन अधिक भीड़ के दृष्टिगत श्रद्धालुओं को 24 घण्टे बाद जाने हेतु सुझाव/सलाह दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को भीड़ व ट्रैफिक की समस्या का सामना न करना पड़े तथा वे बिना किसी भीड़ के सुगमता एवं सुरक्षित पूर्वक स्नान कर सकें ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें