BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: कल मतगणना को दृष्टिगत मतगणना स्थल से मार्ग परिवर्तित किया गया है

Admin

Mon, Jun 3, 2024
1.शंकरपुर तिराहे से एनसीसी तिराहे तक प्रातः 05.00 बजे से मतगणना की समाप्ति 2.तक निजी वाहनों का संचालन प्रतिबन्धित रहेगा । मतगणना में प्रतिभाग करने वाले व्यक्तियों के अतिरिक्त किसी का भी वाहन संचालित नहीं होगा । 3.बाँसडीह रोड की तरफ से शहर में आने वाले समस्त निजी वाहन शंकरपुर तिराहे से डायवर्ट होकर सुखपुरा होते हुए अपने गंतव्य स्थान को जायेंगे । 4.बलिया शहर से बाँसडीह रोड की तरफ जाने वाले समस्त निजी वाहन टीडी कालेज चौराहा, कुँवर सिंह चौराहा से हनुमानगंज होते हुए अपने गंतव्य स्थान की तरफ जायेंगे । 5.बलिया शहर में आने वाले समस्त नो एन्ट्री प्वाईंट से दिनांक 04.06.24 को प्रातः 4.00 बजे से रात्रि 24.00 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रुप से बन्द रहेगा । 6.प्रातः समय 05.00 बजे से एनसीसी तिराहे से लेकर मण्डी गेट तिखमपुर, टकरसन व शंकरपुर तिराहे तक कोई भी निजी वाहन संचालित नहीं होगा केवल लोकसभा प्रत्याशीगण,मतगणना कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधि0/कर्मचारीगण तथा मतगणना एजेन्ट के वाहनों को एनसीसी तिराहे से प्रवेश दिया जायेगा, जो सेन्ट्रल वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन(केन्द्रीय भण्डार गृह) में बने पार्किंग स्थल में पार्क होंगी। पार्किंग की व्यवस्था:- 1. बाँसडीह रोड की तरफ से आने वाले प्रत्याशीगण,मतगणना कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधि0/कर्मचारीगण तथा मतगणना एजेन्ट के वाहनों को तिखमपुर शर्मा बैटरी के बायें तरफ बने पार्किंग स्थल में पार्क होंगी । 2. बलिया शहर की तरफ से आने वाले प्रत्याशीगण,मतगणना कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधि0/कर्मचारीगण तथा मतगणना एजेन्ट के वाहनों को सेन्ट्रल वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन (केन्द्रीय भण्डार गृह) में बने पार्किंग स्थल पर पार्क करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें