BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: सावन मास के प्रथम सोमवार को होने वाले भींड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात की व्यवस्था इस प्रकार किया है

Admin

Sat, Jul 20, 2024
1.दुबहड़ –बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो चिरैया मोड़ से होते हुए सहतवार, बाँसडीह ,सुखपुरा , गडंवार(त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जायेंगे। 2.बाँसडीहरोड -रेवती, सहतवार, बाँसडीह की तरफ से आने वाले वाहन को थाना बाँसडीहरोड के पास प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना,नरहीं जायेंगे। 3.हनुमानगंज-सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक रोका जायेगा। यदि सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाने चाहते है तो सुखपुरा बाँसडीह सहतवार होते हुए जायेगें तथा यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा,गडंवार(त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जायेंगे। 4.फेफना तिराहा- रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें। 5.अगरसण्डा-गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेंगे। 6.माल गोदाम तिराहा पर आने वाले वाहनों को सीधे मुख्य मार्ग से होते हुए दुबहड़ बलिया मार्ग पर डायवर्ट किया जायेगा । 7.चौक से सिनेमा रोड पर जाने वाले वाहनों को आर्य समाज रोड से नया चौक होते हुए दुबहड़ बलिया मुख्य मार्ग पर डायवर्ट किया जायेगा । 8.बिचला घाट शनिचरी मन्दिर से गुलाबी देवी इण्टर कालेज पर आने वाले वाहनों को हास्पिटल रोड होते हुए मुख्य मार्ग दुबहड़/फेफना की तरफ डायवर्ट किया जायेगा । 9.भृगु आश्रम के पास (संजय उपाध्याय का कार्यालय) नया चौक पर आने वाले वाहनों को स्टेशन रोड से मुख्य मार्ग फेफना की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें