BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

: अत्यधिक ठण्ड व शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए 31 दिसम्बर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया है

Admin

Sat, Jan 4, 2025
बलिया। अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी के आदेशानुसार समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए 31 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया जाता है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी के0 एम0 पाण्डेय ने देते हुए बताया कि इस अवकाश अवधि में ऑगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी ऑगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका द्वारा लाभार्थियों को ड्राई राशन (टी0एच0आर0) का वितरण, वजन, गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर पर फीडिंग, निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन, वी०एच०एस०एन०डी० सत्र एवं आर०बी०एस०के० टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य जाँच व संदर्भन के साथ-साथ अन्य शासकीय/विभागीय कार्य नियमित रूप से सम्पादित किया जायेगा। इस अवकाश अवधि में बिना सक्षम स्तर पर अवकाश स्वीकृत कराये ऑगनबाड़ी केन्द्र /मुख्यालय से बाहर नहीं जायेगी। बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओं द्वारा केन्द्रों का पर्यवेक्षण,अनुश्रवण एवं मूल्यांकन नियमित रूप से किया जायेगा। इस आदेश का अनुपालन कडाई से सुनिश्चित किया जाय। इसमें भी किसी प्रकार की शिथिलता एवं उदासीनता न बरती जाय।

विज्ञापन

जरूरी खबरें