BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

: आगामी त्योहार व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना सिकन्दरपुर अन्तर्गत किया गया पैदल गश्त

Admin

Tue, Mar 11, 2025
बलिया। आगामी त्यौहार होली/रमजान माह व जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना सिकन्दरपुर क्षेत्र के कस्बा सिकन्दरपुर में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें । इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे त्यौहारों में शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी। पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर विकास चन्द्र पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक पीआरओ नि. चन्द्रभाष्कर द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें