BREAKING NEWS

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

Advertisment

: बलिया के फरार चल रहे वांछित अपराधी की गिरफ्तारी पर घोषित पुरस्कार राशि में की गई बढ़ोत्तरी

Admin

Tue, Nov 5, 2024
बलिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ वैभव कृष्ण द्वारा वांछित/फरार अभियुक्त पर पूर्व में घोषित इनाम राशि 25,000/-रुपये से बढ़ाकर 50,000/-(पचास हजार) रुपये की गयी । उल्लेखनीय है कि जनपद में चलाये जा रहे धड़-पकड़ अभियान के अन्तर्गत जनपद के थाना सुखपुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 278/2024 धारा 308(5),352,351(3) बीएनएस थाना सुखपुरा जनपद बलिया से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा की आख्या के आधार पर क्षेत्राधिकारी नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) की संस्तुति पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा वांछित/फरार अभियुक्त पर पूर्व में इनाम राशि 25,000/-रुपये घोषित किया गया था किन्तु अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नही होने के कारण पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर द्वारा अपने पत्र के माध्यम से 25000/- रु0 इनाम धनराशि को बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया जिस क्रम मे पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ द्वारा पूर्व में घोषित इनाम राशि को 25,000/-(पच्चीस हजार) रुपये से बढ़ाकर 50,000/-(पचास हजार) रुपये की गयी । पुरस्कार घोषित वांछित/अभियुक्त का विवरण निम्नवत है- *अभियुक्त का नाम व पता-* 1. सुरेश सिंह उर्फ धनजी कुवर पुत्र इन्द्रदेव सिंह निवासी कस्बा सहतवार थाना सहतवार जनपद बलिया । *सम्बन्धित अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 278/2024 धारा 308(5),352,351(3) बीएनएस थाना सुखपुरा जनपद बलिया । उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी से संबंधित परिणामजनक सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखते हुये उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ द्वारा उपरोक्त पुरस्कार की राशि प्रदान की जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें