: कांग्रेस दफ्तर में मनाई गई इन्दिरा गान्धी की पुण्यतिथि और सरदार बल्लभ भाई की जन्मजयन्ती
Admin
Fri, Nov 1, 2024
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में उमा शंकर पाठक जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती मनाई गई। अपने अध्यक्षीय उदबोधन में बोलते हुए उमाशंकर पाठक ने कहा कि इंदिरा गांधी जी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए जहां अपनी शहादत दी और जिस समुदाय ने श्रीमती गांधी की हत्या की उसके संबंध में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने बहुत पहले स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी को आगाह कर दिया था लेकिन लोग क्या कहेंगे और देश की एकता में पिरोने के लिए उन्होंने उन लोगों को अपने अंगरक्षक से नहीं हटाया था वर्तमान समय में प्रधानमंत्री के सभा में जब भीड़ नहीं जुटी पंजाब में तो उन्होंने जब चन्नी जी मुख्यमंत्री थे तो चन्नी जी पर हत्या का साजिश रचने का आरोप लगाया और देश को तोड़ने के लिए समुदाय को बांटने के लिए काम किया ऐसी स्थिति में आज इंदिरा गांधी जी की प्रासंगिकता बढ़ जाती है। सरदार बल्लभ भाई पटेल के बारे में इन्होंने बताया कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल के व्यक्तित्व से भी हमें सीख लेनी चाहिए। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक् अनुपमा सिंह ने बताया कि जिस तरह से इंदिरा गांधी जी ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया उससे हमें सीख लेकर आज कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत आन पड़ी है, आज हम सभी महिलाएं कांग्रेस पार्टी से जुड़ेगी यही श्रीमती गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आज के कार्यक्रम में वक्ता के रूप में मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, जैनेंद्र पांडे मिंटू,ओमप्रकाश पांडे पूर्व अध्यक्ष, जनार्दन उपाध्याय, संतोष चौबे ,अखिलेश कनौजिया, सरिता जायसवाल, रेखा तिवारी,राजेंद्र चौधरी, खजांची राय, अबुल फैज गिरीश कांत गांधी सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना ने किया
विज्ञापन
