BREAKING NEWS

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

माननीयों के आदेश पर ग्राम कैथोली में मजदूरों के अधिकारों विषयक जागरुकता शिविर आयोजित

144 लीटर अवैध शराब जो तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था,बोलेरो गाड़ी सहित अभियुक्त गिरफ्तार

पत्रकारिता में निष्पक्षता,सेवा और सवाल करने से ही दूर होगी समाज की विकृतियाँ,वरिष्ठ पत्रकारों व अतिथियों का सम्मान

पति के महिला मित्र द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर गलादबा कर हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया गया था,क ई सामान बरामद

Advertisment

: रसड़ा में आयोजित क्षत्रिय महाकुम्भ में अखिल भरतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह का आह्वान,आपसी द्वेष भुलाकर राष्ट्र कल्याण में जुट जायं क्षत्रिय समाज

Admin

Sun, Mar 9, 2025
रसड़ा (बलिया)। 9 मार्च (डी एन एन)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने क्षत्रिय समाज की एकता पर बल देते हुए आह्वान किया है कि 'क्षत्रिय समाज आपसी मतभेदों एवं राजनीतिक द्वेष से उपर उठकर समाज व राष्ट्र के कल्याण में जुट जाएं। ऐसा करके ही वह अपने ऐतिहासिक गौरव को कायम रख सकेंगे। श्री सिंह आज यहां आयोजित क्षत्रिय महाकुंभ में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि, 'सामाजिक एकजूटता के अभाव में क्षत्रिय समाज सामाजिक एवं राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हो रहा है।' इस अवसर पर अपने ओजस्वी वाणी में पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि, क्षत्रिय समाज वह समाज है जो अपनी मान प्रतिष्ठा की रक्षा हेतु कुछ भी दाव पर लगा सकता है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि, ऐ दुनिया वालों ध्यान रखना जब एक नर्तकी के ठुमके पर हजार के नोटों की गड्डी लूटा सकते हैं, तो प्रतिष्ठा के लिए जीवन भी कुर्बान कर सकते हैं।' इसके पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने क्षत्रिय एकता जिन्दाबाद का नारा लगाकर बलिया की धरती पर सभी स्वाभिमानी भाइयों को कोटि कोटि साधुवाद देते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि अपने लोगों के बीच में आकर कुछ कहने का मौका मिला। रसड़ा नगर के चंद्रशेखर आजाद चौराहा स्थित वार्ड नंबर 8 एक प्रॉपर्टी डीलर के मैरेज ग्राउंड में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित हुए प्रांतीय क्षत्रिय समाज समागम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षत्रिय समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर समस्त दलीय सीमाएं मानों टूट सी गईं। भाजपा, बसपा, सपा, भासपा सब के लोग एक मंच पर दिखाई पड़े। कार्यक्रम में बलिया, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ गाजीपुर, बस्ती सहित अन्य जनपदों के क्षत्रिय समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया। अध्यक्षता सुभाष सिंह एवं संचालन अश्वनी सिंह ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें