BREAKING NEWS

राहत व बचाव कार्य तेज, 6500 राशन कीट और 83000 भोजन पैकेट वितरित

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

Advertisment

: ददरी मेला का लोगो किया जायेगा लांच जिसका लोकार्पण परिवहन मंत्री 29 नवम्बर को करेंगे,बलिया के कलाकारों का नाईट/कार्यक्रम 29 को हागा

Admin

Tue, Nov 26, 2024
बलिया। ददरी मेले का प्रथम बार लोगो डिजाइन किया गया है जिसमें ददरी मेला और जनपद बलिया की विशेषता के चित्रों और फोटो को सम्मिलित कर अध्यात्म और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला लोगो बनाया गया है जिसमें निम्न चित्रों और फोटो को दर्शाया गया है प्रदर्शित किया गया है।(1) महर्षि भृगु और उनके शिष्य दर्दर मुनि (2) बाबा बालेश्वर मंदिर (3) मां गंगा और सरयू का संगम (4) कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान (5) मेला का फोटो (6) बागी बलिया के शहीदों का प्रतीक ददरी मेले के *लोगो* का उद्घाटन परिवहन मंत्री 29 नवंबर को करेंगे। (1)नपद बलिया और ददरी मेला के अध्यात्म और संस्कृति को रेखांकित करने वाला *स्लोगन* भी 29 नवंबर को जारी किया जाएगा। बलिया की उभरती प्रतिभाओं और कलाकारों के लिए जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर *बलिया स्पेशल नाइट* का आयोजन भारतेंदु कला मंच पर 29 नवंबर को शाम 6:00 बजे से किया जाएगा जिसके *मुख्य अतिथि माननीय परिवहन मंत्री* होंगे। (2) बलिया स्पेशल नाइट में बलिया के उभरते कलाकार ही भाग ले सकेंगे ,जिसमें नृत्य ,गायन और रंगमंच के कलाकार प्रतिभाग करेंगे। (2) जनपद बलिया के कलाकारों की प्रतिभाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप *बलिया स्पेशल नाइट* का आयोजन किया जा रहा है। (4) जनपद बलिया के उभरते कलाकारों के चयन के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है जिसमें *यूनिवर्सिटी के संगीत विभाग के विशेषज्ञ* कलाकारों को चयनित करेंगे। (5)जनपद बलिया के कलाकारों और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है। उक्त सभी जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें