BREAKING NEWS

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

Advertisment

: मदद संस्थान ने निहायद जरुरत मंद व्यक्तियों तक पहुंचकर ठण्ड से बचने के लिए उनको ओढ़ाया कम्बल

Admin

Thu, Jan 16, 2025
बलिया । मानवता की सेवा को समर्पित मदद संस्थान ने इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल बांट कर उनकी मदद की । जनपद के बुलापुर, दादा के छपरा स्थित सुजस वाटिका में मदद संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले भर के असहाय जरूरतमंदों को ग्राम अध्यक्षों के माध्यम से बुलाया गया था । जिसमें दिव्यांग बुजुर्ग एवं असहाय लोगों को एक-एक कंबल उपलब्ध कराया गया । इस मौके पर मदद संस्थान के अध्यक्ष अखिलानन्द तिवारी ने कहा कि मदद संस्थान का मात्र एक उद्देश्य मानवता और इंसानियत की सेवा करना है । कहा कि मदद संस्थान के लोगों को दूर-दूर तक कहीं राजनीति और मान सम्मान की भूख नहीं है । केवल इस संस्थान के माध्यम से कुछ लोगों का दुख दूर हो जाए यही संस्थान बनाने का सफल प्रयास साबित हो रहा है। इस मौके पर बच्चन जी प्रसाद, विवेक सिंह, गणेशजी सिंह, रामजी गिरी, शत्रुघ्न पांडे, पवन जी महाराज, नरेंद्र सिंह ,जितेंद्र मिश्र, अरविंद पांडे, शंकर प्रसाद चौरसिया, राधेश्याम सिंह, अखिलेश कुमार, विनोद पासवान, पवन गुप्ता ,अभय गिरी, विजय गिरी, नितेश पाठक,गुड्डू सिंह ,गोनू पांडेय, धीरज यादव ,राकेश पांडे और विजेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें