BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

Advertisment

: दो दिग्गज/प्रमुख दलों/गठबन्धनों के प्रत्याशियों का नामांकन आज शुक्रवार को

Admin

Fri, May 10, 2024
बलिया। बलिया लोकसभा 72 के दो दिग्गज और प्रमुख दलों/गठबन्धनों के प्रत्याशी पूर्व मंत्री पूर्व विधायक तथा वर्ष 2019 के रनर अप सनातन पाण्डेय समाजवादी पार्टी (इण्डिया गठबन्धन)से तो दूसरे प्रत्याशी राज्य सभा सांसद उपचुनाव 2007 और 2009 के सांसद नीरज शेखर भारतीय जनता पार्टी (एन डी ए) के उम्मीदवार के रुप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नीरज शेखर जहाँ तहसीली स्कूल रामलीला मैदान से अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट जाकर पर्चा दाखिला करेंगे वहीं सनातन पाण्डेय स्थानीय सतीश चन्द्र कालेज के मैदान से अपने समर्थकों के साथ जाकर अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे। नीरज शेखर के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आकर रामलीला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे और पर्चा दाखिला कराने रामलीला मैदान आयेंगे और वहां से कलेक्ट्रेट जायेंगे वही सनातन पाण्डेय के समर्थक सतीश चन्द्र कालेज में एकत्रित होकर वहाँ से कलेक्ट्रेट जाकर पर्चा दाखिला करेंगे इनके साथ गठबन्धन में शामिल सभी दलों के नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें