BREAKING NEWS

श्रीदुर्गा पूजन समिति बबुआपुर में निकली झांकी

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

Advertisment

: जिला कारागार की भूमि पर बनेगा मेडिकल कालेज,जिला कारागार होगा स्थानान्तरित,शासन स्तर से हुआ निर्णय

Admin

Thu, Aug 22, 2024
बलिया। जिला कारागार को ध्वस्त कर उसी जमीन पर बनेगा मेडिकल कालेज,जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय और राजकीय इण्टर कालेज अपने स्थान पर चलते रहेंगे।जिला कारागार होगा स्थानान्तरित । उक्त निर्णय मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में गत दिनों हुई बैठक में लिया गया निर्णय।लिए गये निर्णय के अनुसार राजकीय इण्टर कालेज अपने स्थान पर चलता रहेगा,जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय भी अपने स्थान पर चलते रहेंगे। लेकिन वर्तमान  जिला जेल को स्थानांतरित करके न ई जगह पर बनाया जायेगा।उक्त जेल वाली भूमि कैबिनेट के अनुमोदनोपरान्त चिकित्सा शिक्षा विभाग को नि:शुल्क स्थानान्तरित किया जायेगा।शहर के नजदीक (शहरी क्षेत्र में) ही मेडिकल कालेज स्थापित होने से नागरिकों को लाभ होगा इस कारण आवागमन की बेहतर सुविधा को देखते हुए इस स्थान को प्राथमिकता दी ग ई है। यह भी निर्णय लिया गया है कि वर्तमान कारागार को चिन्हित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जायेगा।जिला कारागार के ध्वस्तीकरण एवं मलवा का निस्तारण सक्षम स्तर से करने के बाद नियमानुसार यह भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग अथवा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जायेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें