: शिक्षा उन्नयन गोष्ठी में गुरुजनों को गुरुजन ही बनें रहने का दिया संदेश,टीचर न बनने की दी सलाह
Admin
Wed, Aug 28, 2024
बलिया।प्राथमिक विद्यालय स्वयंवर छपरा पर शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि विनोद राय अपर शिक्षा सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रिय कार्यालय वाराणसी ने अपने सम्बोधन में कहाकि आज के शिक्षकों को टीचर बनने की जरुरत नहीं है वे गुरुजन बनें इसी में प्रदेश व राष्ट् की भलाई है,बच्चों को डाक्टर,इंजीनियर रुपी रोबोट बनाने की अपेक्षा संस्कारवान इंसान व संसा्कार युक्त अधिकारी व डाक्टर इंजीनियर गुरुजन ही बना सकते हैं,टीचर नहीं बना सकते।एक संस्मरण सुनाते हुए उन्होंने कहाकि मेरे एक गुरु जी ने मुझे अपने विद्यालय पर बुलाया और मैं अधिकारी पद पर रहते हुए उस विद्यालय में जाकर जब अपने गुरु जी का चरणस्पर्श किया तो उनके आंखों से आंसू अनायास ही निकल गया और उन्होंने कहाकि मेरा बेटा भी अधिकारी होता तो ऐसा नहीं करता यह केवल और केवल गुरु और शिष्य परम्परा में ही सम्भव है और हो सकता है।गुरु और शिष्य के बीच का वह सम्बन्ध निरन्तर चलते रहना चाहिए जो अब अंग्रेजी माध्थम के विद्यालयों और कलचर से समाप्त सा हो रहा है।
शिक्षा उन्नयन गोष्ठी को विशिष्ट अतिथि राजीव गंगवार ने सम्बोधित करते हुए कहाकि अधिकांश विद्यालय निपुण होने कीओर अग्रसर हैं।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र ने कहाकि हमारे परिषदीय विद्यालय संसाधन युक्त हो गये हैं,विद्यालय में योग्य से योग्यतम शिक्षक हैं आप अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराइये और भेंजिए उन्हें अच्छे और संस्कार युक्त शिक्षा मिलेगा।कार्यक्रम को ब्लाक अध्यक्ष शशिकान्त कान्त ओझा,पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर दुबे,संतोष सिंह,दीपक उपाध्याय ब्लाक अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ और अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम के संयोजक विपिन विहारी तिवारी और सतीश मिश्र ने सभी आगन्तकों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता
बिगही प्रधान छितेश्वर तिवारी उर्फ भूल्लू तिवारी और संचालन
बृज किशोर तिवारी ने किया।
विज्ञापन
