BREAKING NEWS

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

Advertisment

: कैण्डिल मार्च निकाल‌कर शहीद पुलिस कर्मियो को याद किया गया

Admin

Mon, Oct 21, 2024
बलिया।बलिया पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस की पावन संध्या की बेला पर शांति, सेवा, न्याय' के ध्येय के साथ कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में कैडेल मार्च निकाल कर दी गयी भावभीनी श्रद्धान्जली । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को बलिदान पुलिस कर्मियों की याद में देश भर में मनाये जा रहे पुलिस स्मृति दिवस पर आज शाम को कैडेल मार्च निकाला गया । पुलिस मुख्यालय द्वारा 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 21.10.2024 की शाम को पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा के नेतृत्व में कर्तव्यपथ पर शहीद हुए पुलिस कर्मियों की याद में पुलिस लाइन बलिया से कैडेल मार्च निकालकर शहीद स्मारक स्थल परेड ग्राउण्ड तक उनको भावभीनी श्रद्धान्जली देते हुए शहीद योद्धाओं के साहस, पराक्रम और देशभक्ति का भाव को याद करते हुए, अपर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा बताया गया कि शहीद पुलिस कर्मियो की बलिदानों को याद करते हुए उनके योगदान को सदैव प्रेरणा लेने का कार्य पुलिस करेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बलिया उत्तरी अनिल कुमार झा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया सुभास चन्द्र यादव, प्रभारी डायल-112 श्री सियाराम यादव एवं अन्य अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें