: थाना बांसडीह में पंजीकृत अपराध संख्या 342/24 के तहत अपहृता का पता लगाकर परिजनों को किया गया सुपूर्द
Admin
Mon, Oct 28, 2024
बलिया। थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा थाने पर प्राप्त सूचना/अभियोग पंजीकरण के मात्र 72 घण्टे के अन्दर संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध मुक्त नीति के आलोक में अपराध एवं अपराधियों/ वांछित अभियुक्तों/वारण्टीयों के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत *श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बाँसडीह प्रभात कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना स्थानीय पर दिनांक 25.10.2024 को पंजीकृत मु0अ0सं0 342/2024 धारा 87/351(2) बीएनएस से सम्बन्धित अपृहता/पीड़िता उम्र 18 वर्ष निवासी केवरा थाना बांसडीह जनपद बलिया जिसकी तलाश पता की जा रही थी कि अभियोग पंजीकरण के 72 घण्टे के अन्दर पीड़िता/अपृहता को सोशल मीडिया प्लैटफार्म एवं वाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम खोजबीन तलाश हेतु विवरण शेयर करते हुए अपहृता उपरोक्त को सकुशल बरामद किया गया । जिनके परिवारीजन को बुलाकर उन्हे सुपुर्द किया गया । परिवारीजन द्वारा पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्ति किया गया ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0सं0 342/2024 धारा 87/351(2) बीएनएस थाना बांसडीह, जनपद बलिया
*बरामद पीड़िता/अपहृता-*
1.एक अपृहता उम्र 18 वर्ष निवासी केवरा थाना बांसडीह जनपद बलिया
विज्ञापन
