BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

: आज मनाया गया "बाल दिवस और चाचा नेहरु की जन्मजयन्ती"

Admin

Thu, Nov 14, 2024
बलिया।आज जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के सभागार में भारत रत्न आधुनिक भारत के नींव रखने वालें आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में मनाई गई। अपने अध्यक्षीय भाषण में बोलते हुए पाठक ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्यार करते थे इसलिए इन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी नवाजा गया इन्होंने कहा कि स्वर्गीय नेहरू एक सुविधा संपन्न परिवार के होते हुए भी राष्ट्रवाद एवं आजादी के भावना से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े तथा वर्ष ऑन अपना जीवन जेल में बिताए जब यह जेल में बंद थे तो उन्होंने भारत की खोज नामक एक पुस्तक लिखा जिसमें उन्होंने भारत को कैसे विकसित करना है और अपने जीवन काल के बारे में चर्चा किया है। आज सरकारी व्यवस्था महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे महापुरुषों को नजर अंदाज करके अपनी तुच्छ सोच का परिचय दे रही है वर्तमान सरकार को चाहिए कि आज के नौनिहालों को स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष को लड़ने वाले के विषय में सही सही जानकारी दे । गोष्टी से पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुभाष प्राइमरी पाठशाला सुभाष नगर बनकटा में बच्चों के बीच में जाकर बच्चों को कापी-किताब पेंसिल एवं टाफी वितरित किया गया। गोष्ठी में मुख्य रूप से सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना ,बृजेश सिंह ,राजेंद्र चौधरी ,संतोष कुमार चौबे, सरिका जयसवाल, मुखिया पांडे ,अबुल फैज, गिरीश कांत गांधी ,ममता देवी, पारसनाथ वर्मा, राजेंद्र सिंह ,सागर सिंह राहुल, अरुण श्रीवास्तव ,विवेक ओझा, सुशील श्रीवास्तव, अशोक मिश्र,भैया लल्लू सिंह, राहुल चौबे ,महाप्रसाद चौबे, आदि लोग उपस्थित रहे ‌।कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राशिद कमाल ने किया

विज्ञापन

जरूरी खबरें