BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: कोतवाली थाना क्षेत्र के राजपूत नेउरी में हुई हत्या का एक अभियुक्त गिरफ्तार

Admin

Sun, Sep 15, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सर्किल नगर गौरव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि १३ सितम्बर को समय करीब 09.30 बजे थाना कोतवाली जनपद बलिया अन्तर्गत राजपुत नेवरी गांव में संध्या गुप्ता पत्नि राजू गुप्ता को उनके सगे देवर विजय गुप्ता व कृष्ण कुमार गुप्ता के साथ पारिवारिक विवाद हो गया था, जिसमें संध्या गुप्ता के दोनो देवर द्वारा उन्हे सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया गया था । जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनको डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था । पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना कर त्वरित कार्यवाही/अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । जिस क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था जिसके क्रम में गिरफ्तारी की गयी है । आज 15 सितम्बर को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेन्द्र बहादुर सिंह,हे0का0 दुर्गा यादव,का0 शत्रुध्न कुमार के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 450/24 धारा 103(1)/115(2)/ 352 बीएनएस में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *वांछित अभियुक्त कृष्णा गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता सा0 राजपूत नेवरी थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र 27 वर्ष* को माल गोदाम रोड से कुछ दूर पर है, जो कहीं जाने के फिराक मे है । इस सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा माल गोदाम रोड के पास से अभियुक्त कृष्णा गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता सा0 राजपूत नेवरी थाना कोतवाली जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा गया । 1.मु0अ0सं0 450/24 धारा 103(1)/115(2)/ 352 बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह थाना कोतवाली, बलिया, हे0का0 दुर्गा यादव थाना कोतवाली, बलिया, का0 शत्रुध्न कुमार थाना कोतवाली, बलिया शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें