BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

: चौकी इंचार्ज ने किया ग्रामीणों के साथ की शान्ति समिति की बैठक

Admin

Thu, Mar 13, 2025
बलिया। 13 मार्च। (डी एन एन)। शिवपुर दियर नम्बरी (गंगा पार)पुलिस चौकी पर नवागत पुलिस चौकी इंचार्ज मृत्युंजय सिंह द्वारा होलिका दहन तथा होली की पूर्व संध्या पर शांति व्यवस्था के तहत गांव के सम्मानित व्यक्तियों के साथ वार्तालाप तथा बैठक की गई, जिसमें चौकी इंचार्ज द्वारा ग्रामीणों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। समाचार एजेंसी डीएनएन से बातचीत करते हुए नवागत चौकी इंचार्ज ने कहा कि शिवपुर दियर नम्बरी में मेरी पहली प्राथमिकता यहां के कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना है, तथा दूसरी प्राथमिकता विवादित जमीन को लेकर है, इसके संबंध में चौकी इंचार्ज ने बताया की जमीन सम्बंधी विवाद में मेरी कोशिश रहेगी कि दोनों पक्षों को बुलाकर बिठाकर आपस में वार्तालाप कर मामले का निस्तारण कराया जाए अगर फिर भी कोई समस्या आती है, तो रेवेन्यू विभाग सर्वे के लेखपाल, कानूनगो से अभिलेख के आधार पर मामले का निस्तारण कराया जाएगा। अगर फिर भी निस्तारण नहीं होता है या कोई विवाद की स्थिति होती है तब हम मैं अपने उच्च अधिकारियों से राय मशवरा तथा उनके निर्देशन में मामले का निस्तारण कराने की कोशिश करूंगा तथा मेरी तीसरी प्राथमिकता रहेगी कि किसी भी सूरत में किसी भी जमीन का कोई भी अनाधिकृत अतिक्रमण न करने पाये। उपस्थित लोगों में से एस आई संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल आसिफ (दीवान), आरक्षी धनंजय यादव तथा आरक्षी वेद प्रकाश यादव तथा ग्रामीणों की तरफ से हरेंद्र मोहन सिंह, समाज सेवी एवं पत्रकार, कन्हैया सिंह, राधेश्याम यादव, रमेश सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, उमेश सिंह, मनु सिंह,विजय कुमार यादव, सदस्य वार्ड नंबर 10, रविकांत यादव, चंदन सिंह, शशि कुमार यादव सदस्य वार्ड नंबर 14, रंजन शर्मा लेखपाल यादव, सुनील पासवान, पंकज सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें