BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

Advertisment

: थाना बांसडीह रोड अन्तर्गत टकरसन में मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने चलाई गोली

Admin

Thu, May 2, 2024
*ASP उत्तरी और CO बांसडीह के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित, अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी ।* बलिया के पुलिस अधीक्षक की पैनी नजर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये कड़े निर्देश । अवगत कराना है कि आज समय करीब 09.00 बजे सुबह भरत यादव पुत्र श्री नवमी यादव निवासी ग्राम टकरसन थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया द्वारा सूचना दी गयी कि वह अपनी वेल्डिंग की दुकान, ग्राम टकरसन मौजूद थे कि अचानक दो पहिया वाहन से ओमप्रकाश यादव पुत्र रामबिहारी यादव निवासी टकरसन थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया व एक व्यक्ति, नाम पता अज्ञात, मेरी दुकान के बाहर आकर मुझे जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर कर दिया। गोली मेरे बगल से निकल कर सीढ़ी पर लगी मैं किसी तरह झुककर अपनी जान बचाया । उपरोक्त लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए दोपहिया वाहन से भाग गये। इस सूचना पर तत्काल थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना स्थल का निरीक्षण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिस दी जा रही है । शीघ्र ही घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें