BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: पुलिस ने ई रिक्सा व यातायात से दुर्घटनाओं को कम करने के लिए की अच्छी पहल

Admin

Wed, Aug 28, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर द्वारा जनपद बलिया में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रुप से संचालन व सड़क दुर्घटना में कमी लाये जाने हेतु यातायात क्षेत्राधिकारी बलिया को निर्देश दिया गया था, जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात व यातायात प्रभारी द्वारा ई-रिक्शा यूनियन संचालक के अध्यक्ष व सदस्यगयण के साथ बैठक कर निर्देश दिया गया था कि शहर में संचालित सभी रिक्शा में दायें तरफ से कोई भी सवारी न उतारे, जिससे आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके एवं शहर में होने वाले जाम से भी निजात मिल सके । इन सब को रोकने के लिए मीडिया बन्धुओं से भी कुछ सुझाव प्राप्त हुए थे, जिसके क्रम में शहर में संचालित सभी ई-रिक्शा वाहनों को निर्देश देकर हिदायत दिया गया कि सभी अपने रिक्शा में दायी तरफ से कोई सवारी नहीं उतारेगा और न ही उसे खुला रखेगा । सभी ई-रिक्शा के दायीं तरफ किसी भी प्रकार से बन्द करेंगे यथा रस्सी, तार आदि से बांध भी सकते है । वर्तमान में कोई भी ई-रिक्शा वाहन में दायीं तरफ बंद या बिना रस्सी/तार आदि से बांधे सड़क पर चलते है तो उस पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात बलिया गौरव शर्मा द्वारा प्रभारी यातायात बलिया उ0नि0 मो0 समद खान के साथ ई-रिक्शों संचालको को निर्देश दिया गया है कि सभी निर्धारित 01 से 05 रूटों पर आवंटित क्रम संख्या/रंग अंकित कराकर ड्राइविंग लाईसेंस व फिटनेस के साथ निर्धारित रुट में ही चले तथा जो ई-रिक्शा निर्धारित रूट में रजिस्टर्ड नहीं है वह शहर से बाहर संचालन करे । उपर्युक्त निर्देशों का पालन न करने वाले ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा वीडियो संदेश देकर भी दिशा-निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें