BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आई रेड क्रास सोसाइटी बलिया

Admin

Sun, Sep 22, 2024
बलिया। जिलाधिकारी/अध्यक्ष इंडियन रेड क्रास सोसाइटी बलिया के निर्देशानुसार व चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में इंडियन रेड क्रास सोसाइटी बलिया की टीम ने चांद दियर में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित किया। इस दौरान रेड क्रास टीम ने प्रभावित लोगों को नाव के सहारे पानी में जलमग्न उनके दरवाजे तक पहुंच कर तिरपाल व ब्रेड के साथ साथ मुख्य चिकित्साधिकारी / उपाध्यक्ष रेड क्रास के निर्देश से संक्रामक बीमारियों से बचने हेतु आवश्यक दवाई भी वितरित किया। DSO/ संरक्षक सदस्य रेड क्रास डॉ अभिषेक मिश्रा ने कहा की रेड क्रास सोसायटी जरूरतमंद लोगों के हर सुख दुख में सहारा बन कर खड़ी रहती है तथा वर्तमान समय में बाढ़ की भयानक विभीषिका के बीच हम सभी मानव धर्म का निर्वाहन करते हुए लोगों के मदद हेतु कार्य कर रहे हैं। संरक्षक सदस्य सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा की रेड क्रास पीड़ित व असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का पुण्य कार्य हमेशा से करती आ रही है । चैयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने इस दौरान कहा की रेड क्रास मानव सेवा के अपने मूल स्वभाव के अनुरूप ही बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रही है उन्होंने साथ ही जनपद के सभी सक्षम लोगों और संस्थाओं को भी प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपील किया । मुख्य रूप से चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता,संरक्षक सदस्य डॉ अभिषेक मिश्रा,सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा,फार्मासिस्ट शैलेंद्र पाण्डेय,आजीवन सदस्य नंदिनी,नायब तहसीलदार रोशन सिंह, ओमकार सिंह,पंकज कुमार, जितेंद्र सिंह,जयशंक सिंह, इत्यादि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें