: रेवती थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया,कब्जे से 200 लीटर नाजायज अपमिश्रित कच्ची शराब,5000लीटर लहन तथा 30/भट्टी को किया नष्ट
Admin
Tue, Mar 4, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों व होली त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन व विक्री के रोकथाम पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरेशी के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 04.03.2025 को थाना रेवती पुलिस टीम के वरिष्ठ उ0नि0 प्रभाकर शुक्ल मय हमराह मय हमराह उ0नि0 श्री आशुतोष मद्धेशिया, हे0का0 श्रीप्रकाश सिंह, का0 संतराज यादव, का0 अंकित सिंह के रवाना शुदा रो0आम तारीखी इमरोजा से बाद देखभाल क्षेत्र व पेण्डिंग विवेचना, होली त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन व विक्री के रोकथाम से मय गिरफ्तारशुदा एक नफर *अभियुक्त 01. पप्पू पासवान पुत्र स्व0 दिलीप पासवान निवासी ग्राम भाखर थाना रेवती जनपद बलिया उम्र 26 वर्ष* को 15 लीटर के 08 जरिकैन मे 120 लीटर कच्ची शराब व 80 लीटर के एक छोटे ड्रम मे 80 लीटर कच्ची शराब कुल 200 लीटर नाजायज अपमिश्रित कच्ची शराब व एक प्लास्टिक के झोले मे 500 ग्राम नौसादर, 500 ग्राम फिटकिरी, 01 किलोग्राम यूरिया, 900 ग्राम नमक के साथ ग्राम भाखर बाँसकोठी के पास मुर्गी फार्म के पीछे पास से गिरफ्तार किया गया ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0सं0 086/2025 धारा 60 (1) EX ACT व 274.275 बी0एन0एस0
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1.पप्पू पासवान पुत्र स्व0 दिलीप पासवान निवासी ग्राम भाखर थाना रेवती जनपद बलिया उम्र 26 वर्ष
*बरामदगी-*
1. 15 लीटर के 08 जरिकैन मे 120 लीटर कच्ची शराब
2. 80 लीटर के एक छोटे ड्रम मे 80 लीटर कच्ची शराब कुल 200 लीटर नाजायज अपमिश्रित कच्ची शराब
3. 01 प्लास्टिक के झोले मे 500 ग्राम नौसादर,
4. 500 ग्राम फिटकिरी,
5. 01 किलोग्राम यूरिया ,
6. 900 ग्राम नमक
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.व0उ0नि0 श्री प्रभाकर शुक्ल थाना रेवती जनपद बलिया
2.उ0नि0 श्री आशुतोष मद्धेशिया थाना रेवती जनपद बलिया
3.हे0का0 श्रीप्रकाश सिंह थाना रेवती जनपद बलिया
4.का0 संतराज यादव थाना रेवती जनपद बलिया
5.का0 अंकित सिंह थाना रेवती जनपज बलिया
6.का0 अनिल चौधऱी थाना रेवती जनपद बलिया
विज्ञापन
