BREAKING NEWS

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

Advertisment

: संकल्प संस्था द्वारा कलेक्ट्रेट ड्रामा हाल में गणतंत्र दिवस के दिन 'क्रान्ति1942 बलिया' नाटक का मंचन किया जायेगा

Admin

Fri, Jan 24, 2025
बलिया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा "क्रांति 1942@ बलिया" का मंचन। मंचन के लिए सारी तैयारी पूरी । संकल्प साहित्यिक , सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया व उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा बलिया के संयुक्त तत्वाधान में "क्रांति 1942@ बलिया" नाटक का मंचन 26 जनवरी को शाम 5 बजे बलिया कलेक्ट्रेट स्थित ड्रामा हाल में होगा । इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को ड्रामा हाल पर रंगकर्मियों की बैठक संपन्न हुई । इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय ने कहा की ड्रामा हाल के स्थापना का यह 70 वां साल है । 1954 में इसकी स्थापना हुई थी । इसी अवसर पर संकल्प संस्था और कर्मचारी संघ के कलाकारों द्वारा इस नाटक का मंचन किया जा रहा है। संकल्प संस्था के सचिव व इस नाटक के लेखक एवं निर्देशक आशीष त्रिवेदी ने कहा कि क्रांति 1942@ बलिया नाटक के माध्यम से बलिया जनपद के क्रांतिकारी इतिहास को मंच पर लाने का एक प्रयास है ताकि हमारी युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास को जान सके । इस अवसर पर समाजसेवी भानु प्रताप सिंह, संजय भारती, राजकुमार, बेचूराम , श्रीराम प्रसाद सरगम, ट्विंकल गुप्ता ,आनंद कुमार चौहान , तुषार , रिया, खुशी इत्यादि नाटक के सभी कलाकार उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें