: सदर कोतवाली पुलिस द्वारा 5 तस्कर/नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया,अभियुक्त के कब्जे से 200 ग्राम नाजायज हिरोइन बरामद,बरामद हिरोइन की अनुमानितलागत 40 लाख रुपये
Admin
Fri, Jan 17, 2025
बलिया।पुलिस अधीक्षक बलिया *ओमवीर सिंह* के निर्देशन में मादक पदार्थों के तस्करी/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 17.01.2025 को उ0नि0 आदर्श श्रीवास्तव, उ0नि0 गिरीजेश सिंह व उ0नि0 हितेश कुमार मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र सेतु स्थित पुलिस पिकेट पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग में मामूर थे कि पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से बैरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी कि चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन बिहार की तरफ से आते हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च व हाथ से रुकने का ईशारा किया गया तो कुछ दूर पहले ही गाडी को रोककर वाहन चालक के द्वारा पीछे मोड़ने का प्रयास किया जाने लगा, कि शक होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी की गयी कि तभी उक्त स्कार्पियों में बैठे हुए व्यक्तियों ने एकाएक गाड़ी का गेट खोलकर भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही गाड़ी से उतरे कुल पांचों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया पकडे गये व्यक्तियों का बारी बारी नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम 1. पिंटू कुमार पुत्र दिलीप शाह निवासी बिहियां वार्ड नं0 14 थाना बिहियां जिला भोजपुर-(आरा) बिहार उम्र करीब 30 वर्ष 2. अरविन्द कुमार पुत्र सत्यनरायन यादव निवासी टिपुरा वार्ड नं0 12 थाना बिहियां जिला भोजपुर(आरा) बिहार उम्र करीब 26 वर्ष 3. लवकुश तिवारी पुत्र स्व0 रवीन्द्र तिवारी निवासी विशनपुरा वार्ड नं0 12 थाना उदवन्तनगर जिला भोजपुर (आरा) बिहार उम्र करीब 24 वर्ष 4. मुन्ना कुमार पुत्र बालिस्टर ठाकुर निवासी चन्दवा वार्ड नं0 14 थाना नवादा जिला भोजपुर(आरा) बिहार उम्र करीब 20 वर्ष 5. विकास कुमार तिवारी पुत्र मिथिलेश त्रिवेदी निवासी धराहरा बिहियां वार्ड नं0 8 थाना बिहियां जिला भोजपुर (आरा) बिहार उम्र करीब 27 वर्ष बताया । कड़ाई से पूछने पर सभी ने बताया कि हम लोगों के पास हिरोइन है जिसको हम लोग बेचने के लिए जा रहे थे चूकि पकड़े गए सभी व्यक्तियों के द्वारा अपने पास नाजायज हिरोइन होने की बात बताई गयी अत: पकड़े गए व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराते हुए सभी की गहनता से जामा तलाशी ली गयी तो सभी व्यक्तियों के पास से 01-01 छोटी पन्नी में नशीला पदार्थ जिसका भौतिक सत्यापतन किया गया तो हिरोईन पाया गया तथा 05 अदद मोबाइल व 1100/- रुपये बरामद हुआ । बरामद नशीले पदार्थ हिरोइन को इलेक्ट्रानिक तराजू से तौला गया तो प्रत्येक पन्नी में 40-40 ग्राम कुल 200 ग्राम पाया गया। बरामदगी के आधार पर सभी पांचो अभियुक्तगणों को नियमानुसार समय करीब 02.20 बजे रात्रि जुर्म धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत हिरासत पुलिस में लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओँ में अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही प्रचलित है तथा वाहन नं0 BR44P1866 स्कार्पियो का कोई कागजात न होने के कारण अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कियागया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. पिंटू कुमार पुत्र दिलीप शाह निवासी बिहियां वार्ड नं0 14 थाना बिहियां जिला भोजपुर-(आरा) बिहार उम्र करीब 30 वर्ष ।
2. अरविन्द कुमार पुत्र सत्यनरायन यादव निवासी टिपुरा वार्ड नं0 12 थाना बिहियां जिला भोजपुर(आरा) बिहार उम्र करीब 26 वर्ष।
3. लवकुश तिवारी पुत्र स्व0 रवीन्द्र तिवारी निवासी विशनपुरा वार्ड नं0 12 थाना उदवन्तनगर जिला भोजपुर (आरा) बिहार उम्र करीब 24 वर्ष।
4. मुन्ना कुमार पुत्र बालिस्टर ठाकुर निवासी चन्दवा वार्ड नं0 14 थाना नवादा जिला भोजपुर(आरा) बिहार उम्र करीब 20 वर्ष।
5. विकास कुमार तिवारी पुत्र मिथिलेश त्रिवेदी निवासी धराहरा बिहियां वार्ड नं0 8 थाना बिहियां जिला भोजपुर यह(आरा) बिहार उम्र करीब 27 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
1. 200 ग्राम नाजायज हिरोइन (अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये)
2. 01अदद स्कॉर्पियो गाड़ी
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0- 20/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली जनपद बलिया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0आदर्श श्रीवास्तव थाना कोतवाली जनपद बलिया।
2.उ0नि0 गिरीजेश सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया।
3.उ0नि0 हितेश कुमार थाना कोतवाली जनपद बलिया।
4.हे0का0 मुकेश कुमार थाना कोतवाली जनपद बलिया।
5.हे0का0 विनोद यादव थाना कोतवाली जनपद बलिया।
6.हे0का0 आसीफ जमाल थाना कोतवाली जनपद बलिया।
7.का0 आशीष पाण्डेय थाना कोतवाली जनपद बलिया।
8.का0 विजय यादव थाना कोतवाली जनपद बलिया।
9.का0 शाश्वत पाण्डेय थाना कोतवाली जनपद बलिया।
10.का0 मनीष शुक्ला थाना कोतवाली जनपद बलिया।
11.का0 शत्रुघन कुमार थाना कोतवाली जनपद बलिया।
12.का0 पुनित चौरसिया थाना कोतवाली जनपद बलिया।
विज्ञापन
