BREAKING NEWS

बलिया शहर के सभी एटीएम में कैश की अनुपलब्धता से नागरिकों को भारी असुविधा, क ई कार्य बाधित

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सभी थानों की पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरुक और बताया गया जरुरी नम्बर

बलिया प्रशासन ने जारी किया एलर्ट,गर्मी में बढ़ते खतरे को देखते हुए फायर सेफ्टी अडवाईजरी जारी

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

Advertisment

: सनातन पाण्डेय आज सदर विधान सभा के टकरसन,शंकर पुर,घोरौली,बभनौली और बांसडीह रोड का सधन दौरा किया

Admin

Tue, May 14, 2024
बलिया। 72 लोकसभा क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन के उम्मीदवार सनातन पाण्डेय आज बलिया विधानसभा क्षेत्र के टकरसन,शंकरपुर,घोरौली,बभनौली, बासडीह रोड सहित दर्जनों गांवों के जनसंपर्क एवं जनसंवाद किया। इस दौरान सनातन पाण्डेय ने जनसंवाद में कहा कि हम पहलीबार भृगु बाबा का जय बोलने वाले लोग नही हैं हम तो जब से बोलना सीखे है तभी से भृगु बाबा का जय बोलते है क्योंकि हम बलिया के मिट्टी में पले बढ़े है बलिया के मिट्टी की खुशबू मेरे जेहन में हैं दिल्ली के पांचसितारा संस्कृति के लोग ही 55 वर्ष की उम्र में भृगुबाबा का नाम पहली बार लेंगे। सनातन पांडेय ने कहा कि अपने 17 वर्षो के कार्यकाल का हिसाब जनता को न देकर इधर उधर की बात सत्ता पक्ष के उम्मीदवार द्वारा करना हास्यास्पद हैं उन्हें यह बताना चाहिए कि इन 17 वर्षो में एक सांसद के रूप में मिला विकास का पैसा कहा खर्च किया। कौन सा विकास कार्य किया। अगर इन सवालों का जवाब नही देते तो नैतिकता के अधार पर उन्हें वोट भी नही मांगना चाहिए। मेरा चुनाव लोकसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता लड़ रहीं हैं हम जनता के इस विश्वास को अपने हृदय में स्थान दूंगा। पूर्व मंत्री नारद राय ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि बलिया विधानसभा क्षेत्र से इस बार सनातन पाण्डेय जी भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे। इस विधान सभा क्षेत्र के इण्डिया गठबन्धन के सभी साथी अपने आप को सनातन पाण्डेय समझ कर अखिलेश यादव को उपहार स्वरूप बलिया लोकसभा क्षेत्र जिताकर देंगे। "इस दौरान पूर्वांचल छात्रसंघ संघर्ष समिति के अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह"झुन्नू" ने समर्थन की घोषणा किया और कहा कि छात्रसंघ में ताला लगाने वाले लोगो को बलिया कभी बर्दास्त नही करेगा यहां का हर युवा और छात्र सनातन हैं समाजवादी है। पूर्व विधायक श्रीमती मंजू सिंह, संजय उपाध्याय,सचिता नन्द तिवारी,सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी" लक्ष्मण गुप्त, रामजी गुप्ता,रजनीश यादव, राजन कनौजिया, जमाल आलम, मिंटू खा, रामकवल बिंद,अशुतोष ओझा, झुनझुन सिंह, टुनटुन सिंह, शशिकांत चर्तुवेदी,श्रीप्रकाश मुन्ना जी,शैलेष यादव,भीम चौधरी, अजय यादव, विकेश सिंह सोनू, रामजी यादव, टुनटुन सिंह,छीतेश्वर यादव राजू यादव प्रधान आदि लोग उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें