BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: लोगों को पास आता देख भाग गये चोर,पहचान लिए गये और‌अगले दिन ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये

Admin

Fri, Mar 7, 2025
बलिया। 6 मार्च। [डी एन एन (राजीव शंकर चतुर्वेदी)]। खेत में लगे मोटर एवं अन्य विद्युत यंत्र चुरा रहे चोरों की मनसा पर पानी फिर गया। लोगों के आने से चोर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने उनमें से एक कथित चोर को पहचान लिया, और अगले दिन पकड़ में आने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार सोनवानी गांव निवासी अभिनव मिश्र ने हल्दी थाना पर दी गई अपनी तहरीर में बताया गया है कि चार मार्च की रात में मेरे खेत मे लगे मोटर व स्टेपलाईजर को कुछ लोग चोरी की नियत से खोल रहे थे कि शोर सुनकर मेरे चाचा राघवेन्द्र कुमार मिश्रा गाँव के कुछ लोगों को लेकर खेत पर पहुँचे तो चोर स्टेपलाईजर व मोटर लेकर भाग नहीं पाये तथा वहीं छोड़कर भागने लगे। जिनका पिछा करने पर एवं टार्च की रोशनी में एक व्यक्ति जिसका नाम मोनू यादव पुत्र केदार यादव निवासी बगईचा टोला को मेरे चाचा व गाँव के लोग पहचान लिये थे। बुधवार को उक्त मोनू यादव लाखपुर पुलिया के पास बैठा मिला जिसको पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया। हल्दी थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त मोनू यादव पुत्र केदार यादव निवासी बगीचा टोला थाना हल्दी को परिसर से ही हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें