BREAKING NEWS

नशा मुक्त फॉर विकसित

वरिष्ठ कोषाधिकारी नेस्वयं सम्भाला कमान दिखने लगा स्वरुप

मौसम विभाग ने जारी किया एलर्ट सभी को सावधान रहने की है जरुरत

जिलाधिकारी ने 18 वर्ष के हो चुके या जनवरी 27में18 साल के होने वाले से अपना दर्ज कराने को कहा है

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रहे भ्रमणशील,कन्ट्रोल रुम से भी जुड़े रहे

Advertisment

6 नवम्बर को होगा जनपद स्तरीय युवा उत्सव : नशा मुक्त फॉर विकसित

Ajay Mishra

Mon, Nov 2, 2026

संवाददाता जितेंद्र यादव जीतू

बलिया। युवा कल्याण विभाग, बलिया की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विकसित भारत युवा यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD-2027) के कल्चरल ट्रैक (राष्ट्रीय युवा उत्सव-NYF) के तहत जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी धनेश सिंह यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम 6 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया के मनोरंजन कक्ष में आयोजित होगा। इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की थीम 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' निर्धारित की गई है।

जनपद स्तरीय युवा उत्सव में कुल पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), नुक्कड़ नाटक (समूह), पेंटिंग एवं कविता लेखन शामिल हैं। लोकनृत्य, लोकगीत और नुक्कड़ नाटक में एक दल में अधिकतम 10 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे।

इस आयोजन में जनपद के सभी विकास खंडों के साथ-साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों के युवा एवं कलाकार प्रतिभाग कर सकेंगे।

प्रतिभाग के लिए निर्धारित शर्तें

1. सभी प्रतिभागियों का My Bharat Portal पर पंजीकरण अनिवार्य है।

2. प्रतिभागी की आयु 17 अगस्त 2026 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

3. नामांकन के समय हाईस्कूल प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं, जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें