BREAKING NEWS

17 को भूमि पूजन,23/24 को Purnima

नशा मुक्त फॉर विकसित

वरिष्ठ कोषाधिकारी नेस्वयं सम्भाला कमान दिखने लगा स्वरुप

मौसम विभाग ने जारी किया एलर्ट सभी को सावधान रहने की है जरुरत

जिलाधिकारी ने 18 वर्ष के हो चुके या जनवरी 27में18 साल के होने वाले से अपना दर्ज कराने को कहा है

Advertisment

ददरी मेला और कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों में प्रशासन :DM : 17 को भूमि पूजन,23/24 को Purnima

Ajay Mishra

Wed, Nov 4, 2026

बलिया । ऐतिहासिक ददरी मेला एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर को ददरी मेले का भूमि पूजन होगा। पशु मेला 9 से 30 नवंबर तक, जबकि मीना बाजार 24 नवंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित होगा। वहीं, 23 और 24 नवंबर को शिवपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होगा।

स्नान पर्व को देखते हुए महावीर घाट से पीडब्ल्यूडी स्टोर तक पार्किंग, पीडब्ल्यूडी स्टोर से शवदाह तक कच्ची सड़क तथा स्नान घाट तक श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। घाट पर प्रकाश, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, नाव, पेयजल और विद्युत व्यवस्था के भी निर्देश दिए।

#बिहार बॉर्डर पर लगेंगी प्रचार होर्डिंग#

डीएम ने ददरी मेले के प्रचार-प्रसार के लिए बिहार बॉर्डर पर होर्डिंग लगाने और शहर की एलईडी स्क्रीन पर प्रचार कराने को कहा। मेला परिसर में चार स्थानों पर पार्किंग, पर्याप्त शौचालय, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही 89 एकड़ भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शीघ्र पूरी कराने तथा सुरक्षा के लिए थाना और पुलिस चौकी के स्थान चिह्नित करने को कहा।

मेले को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों और पर्यटकों को आमंत्रित करने पर भी जोर दिया गया।

# भारतेंदु मंच पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम#

ददरी मेले में 27 नवंबर को चेतक प्रतियोगिता, 30 नवंबर को दंगल, 1 से 5 दिसंबर तक खेल प्रतियोगिताएं, 5 दिसंबर को भक्ति नाइट्स, 8 दिसंबर को म्यूजिक नाइट्स, 11 दिसंबर को भोजपुरी नाइट्स, 13 दिसंबर को संत समागम, 15 दिसंबर को बॉलीवुड नाइट्स, 17 दिसंबर को कवि सम्मेलन और 19 दिसंबर को कव्वाली का आयोजन होगा।

बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें