BREAKING NEWS

वरिष्ठ कोषाधिकारी नेस्वयं सम्भाला कमान दिखने लगा स्वरुप

मौसम विभाग ने जारी किया एलर्ट सभी को सावधान रहने की है जरुरत

जिलाधिकारी ने 18 वर्ष के हो चुके या जनवरी 27में18 साल के होने वाले से अपना दर्ज कराने को कहा है

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रहे भ्रमणशील,कन्ट्रोल रुम से भी जुड़े रहे

33740मतदाता करेगें मतदान,34प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगें मतदाता

Advertisment

गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार का स्वरुप बदला,रंग बिरंगी लाईट लगाई ग ई : वरिष्ठ कोषाधिकारी नेस्वयं सम्भाला कमान दिखने लगा स्वरुप

Ajay Mishra

Fri, Oct 30, 2026

बलिया कलेक्ट्रेट के गंगा बहुउद्देशीय सभागार का बदला स्वरूप, रंग-बिरंगी स्टेज लाइटिंग से जगमगाया मंच

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की पहल से मॉडल कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहा बलिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने खुद संभाली सुंदरीकरण की कमान

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में बलिया कलेक्ट्रेट को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर व्यवस्थाओं से युक्त मॉडल कलेक्ट्रेट बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गंगा बहुउद्देशीय सभागार के सुंदरीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है।

वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे के नेतृत्व में गंगा बहुउद्देशीय सभागार के मंच पर आधुनिक स्टेज लाइटिंग एवं डीजे लाइट शो की व्यवस्था कराई गई है। रंग-बिरंगी घूमती हुई लाइटों से सभागार का मंच आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा है। नई लाइटिंग व्यवस्था के बाद सभागार का स्वरूप पहले से अधिक आधुनिक और भव्य नजर आने लगा है।

इस व्यवस्था से अब गंगा बहुउद्देशीय सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बड़े आयोजनों, रंगारंग प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रकार के भव्य मंचीय कार्यक्रमों का आयोजन और बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

विशेष बात यह रही कि वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने अपनी पूरी टीम के साथ सभागार में लगाई जा रही स्टेज लाइटिंग एवं साउंड सिस्टम का स्वयं निरीक्षण किया। उन्होंने मंच पर लगाई गई रंग-बिरंगी लाइटों, लाइट शो, डीजे लाइट शो तथा सभागार के अंदर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्था को अंतिम रूप दिलाया।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर को आधुनिक, आकर्षक और जनसुविधाओं से युक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में यह पहल एक नया आयाम जोड़ रही है। वहीं, गंगा बहुउद्देशीय सभागार की बदली हुई रौनक अब आधुनिक मंच का एहसास करा रही है।

बलिया कलेक्ट्रेट को मॉडल कलेक्ट्रेट बनाने की दिशा में हो रहे ये बदलाव जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने की पहल के रूप में देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें