BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

: सभी मतदेय स्थलों पर 9 एवं 10 नवम्बर को विशेषकैम्प/बी एल ओ रहेंगे उपस्थित

Admin

Wed, Nov 6, 2024
बलिया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया है कि अर्हता तिथि 01-01-2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन अवधि 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर के मध्य मतदाताओं की सुविधा हेतु 09 नवम्बर एवं 10 नवम्बर, 2024 (रविवार) को समस्त पदाभिहित स्थलों/मतदेय स्थलों पर क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आलेख्य निर्वाचक नामावली पर जन सामान्य से दावे और आपत्तियां यथाफार्म-6, 7 व 8 प्राप्त किये जायेंगें। उक्त विशेष अभियान दिवस पर समस्त बी०एल०ओ०/पदाभिहित अधिकारी अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर आलेख्य निर्वाचक नामावली एवं नियत फार्मों के साथ उपस्थित रहेगें तथा सेक्टर आफिसर/उच्चाधिकारियों द्वारा भ्रमण कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। अन्यथा की स्थिति में उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी। जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण/समाज सेवी संगठनों से अपील करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के अपेक्षानुसार सभी अई व्यक्तियों/नवयुवक/नवयुवतियों/महिलाओं का नाम जो 01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु प्राप्त कर चुके हैं परन्तु उनका नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से छूट गये है निर्वाचक नामावली में शामिल कराने तथा अपात्र मतदाताओ का नाम अपमार्जित कराने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें, जिससे त्रुटिरहित सर्वशुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें