BREAKING NEWS

अब ई लाटरी से मिलेगा लाभ,पहले आओ पहले पाओ का सिद्धांत रहेगा कायम

लड़कों की तुलना में लड़कियों ने फिर बाजी मारी ,हाई स्कूल में लड़कियां काफी आगे रहीं

बलिया शहर के सभी एटीएम में कैश की अनुपलब्धता से नागरिकों को भारी असुविधा, क ई कार्य बाधित

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सभी थानों की पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरुक और बताया गया जरुरी नम्बर

बलिया प्रशासन ने जारी किया एलर्ट,गर्मी में बढ़ते खतरे को देखते हुए फायर सेफ्टी अडवाईजरी जारी

Advertisment

: 22,23,23 को एंव 29,30,31 जनवरी को विशेष लोक न्यायालय/अदालत

Admin

Thu, Jan 18, 2024
बलिया।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया श्री अशोक कुमार सप्तम की अध्यक्षता में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश /सचिव श्री सुरेन्द्र प्रसाद के संचालन में दिनांक 22, 23 व 24 जनवरी को एन0आई0एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु एवं दिनांक 29, 30 एवं 31 जनवरी को विद्युत अधिनियम, 2003 के अन्तर्गत लम्बित शमनीय दाण्डिक वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा उक्त वादों से सम्बन्धित जनसामान्य को यह सूचित किया जाता है कि धारा - 138 एन.आई.एक्ट एवं विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित अपने मामलों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वाधान में आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में लगवाकर सुलह-समझौता द्वारा निस्तारण करायें तथा इस सस्ते, सुलभ न्यायिक प्रक्रिया का लाभ उठायें व लाभान्वित होवें।उक्त जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मा०सुरेन्द्र प्रसाद ने दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें