BREAKING NEWS

जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में बाढ से निपटने के लिए किया गया अभ्यास

9870 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में लौटवाया गया

जान से मारने की नियत से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कल सारा दिन व देर रात शहर टाउन 2 के लोग बिजली पानी के लिए परेशान रहे,आज भी सुबह कटी तो 12 बजे आई लेकिन पानी नहीं आया

भोले नाथ पर भरोसा करने वाले को धोखा कभी नहीं मिलता,

Advertisment

सुनैना आनन्द को पर्यावरण के क्षेत्र में डाक्ट्रेट की उपाधि : बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

Ajay Mishra

Wed, Jun 3, 2026

संवाददाता जितेन्द्र यादव, जीतू

बलिया :बड़काखेत (पलियाखास), बलिया निवासी बच्चालाल यादव की पुत्री सुनैना आलोक को Graphic Era (Deemed to be University), Dehradun से पर्यावरण विज्ञान विषय में पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। यह उपाधि भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री Pralhad Joshi द्वारा प्रदान की गई।

उनका शोध कार्य हिमालयी झील Nainital Lake में यूट्रोफिकेशन की स्थिति का आकलन एवं उसके लिए प्रेडिक्शन मॉडल विकसित करने पर आधारित था, जिसमें रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस तकनीकों का उपयोग किया गया। यह शोध कार्य प्रो. डॉ. किशन सिंह रावत एवं प्रो. डॉ. प्रतिभा नैथानी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

डॉ. सुनैना आलोक ने अपनी इस उपलब्धि को अपने पति श्री अनुपम आलोक को समर्पित करते हुए परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग, आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।

डॉ. सुनैना आलोक की यह उपलब्धि परिवार एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है तथा पर्यावरण विज्ञान एवं जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें