BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा महाशिवरात्रि और कुम्भ यात्रियों की सुरक्षा,विश्वास हेतु मन्दिरों तथा रेलवे स्टेशन का किया पैदल भ्रमण

Admin

Tue, Feb 25, 2025
बलिया। आज पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह* द्वारा शहर के प्रमुख मंदिरों यथा बाबा बालेश्वर नाथ आदि मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों के सुविधा के दृष्टिगत मंदिर प्रशासन/पुजारियों से वार्ता किया गया, मंदिरों में श्रद्धालुओं के सुविधाजनक दर्शन के लिए आवश्यक सुझाव लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओँ को सुविधाजनक आवागमन/दर्शन हेतु रास्तों का भ्रमण कर यातायात सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन के लिए भी निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि शिवालयों/मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है । महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शहर में निकलने वाली शिव बरातों व झाकियों के निर्धारित रुटों का भी निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को शहर में आने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कड़ाई से आवश्यक नियमों का पालन हेतु निर्देशित किया गया। यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रुप से चलायमान बनाये रखने हेतु यातायात प्रभारी को भी निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें