BREAKING NEWS

लखनऊ में 09 सितम्बर से चल रहे धरने में बलिया से जायेगें कर्मी,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का समर्थन

कोटेदारोने किया अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर सम्मान

बलिया पुलिस और सर्विलांस सेल द्वारा विभिन्न जगहों से गुम हुए कुल 107मोबाइल बरामद कर उसके स्वामियों को लौटाया,खिले चेहरे

परसिया ने सोनवानी को रोमांचक मुलाबले मे हराया

अभियुक्तों ने स्वीकार किया की जान से मारने की नियत से गोली चलाई

Advertisment

बैरिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया : अभियुक्तों ने स्वीकार किया की जान से मारने की नियत से गोली चलाई

बलिया । थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने वाले 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद ।

उल्लेखनीय है कि थाना बैरिया पर वादी द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि मेरा भाई अपने साथी चालक के साथ जो राज्य बिहार से आलू बेचकर वापस आते समय मांझी पुल चेक पोस्ट के पास अभियुक्तों द्वारा एक राय होकर ट्रैक्टर चालक को रितेश यादव पुत्र दयाशंकर यादव निवासी छोटका बैजू टोला सिताबदीयर थाना रिविलगंज बिहार को जान से मारने के नियत से गोली चलायी गयी किन्तु गोली रितेश को न लगकर बगल में बैठा मेरे भाई के जांघ में गोली लगी गयी । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 301/26 धारा 109(1)/191(2)/352/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था।

इसी क्रम मे दिनांक 03.10.2026 उ0नि0 आशुतोष मद्धेशिया मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग वाहन व वांछित अभियुक्तगण की तलाश में टोला शिवन राय में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 301/26 सम्बन्धित अभियुक्तगण 01.रमाशंकर यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी चांददियर थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र करीब 50 वर्ष, जिसके पास से एक अवैध तमंचा/कट्टा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ तथा 2. दयाशंकर यादव उर्फ टुन्नू पुत्र राजनाथ यादव निवासी चांददियर थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र करीब 31 वर्ष के पास से एक अदद मोबाइल VIVO V50 महरून कलर का बरामद हुआ।अ

पूछताछ करने पर बताया गया कि जयराम यादव की बहन के साथ रितेश यादव उपरोक्त द्वारा भगाकर लव मैरिज कर लिया था जिससे हमारे गांव खानदान की बदनामी हुई थी जिस कारण हम लोगो द्वारा रितेश यादव को जान से मारने का प्लान बनाकर मांझी पुल के पास रितेश यादव जो बिहार से ट्रैक्टर लेकर आ रहा था उसको मारने हेतु फायरिंग किया था, किन्तु उसके साथ एक व्यक्ति और बैठा था उसे जाकर लग गयी। पूछताछ के उपरान्त गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

सम्बन्धित अभियोग-

1. मु0अ0सं0 301/26 धारा 109(1),191(2)/352/3(5) बीएनएस थाना बैरिया जनपद बलिया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त 1. रमाशंकर यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासीगण चांददियर थाना बैरिया जनपद बलिया ।

2. दयाशंकर यादव उर्फ टुन्नू पुत्र राजनाथ यादव निवासीगण चांददियर थाना बैरिया जनपद बलिया।

बरामदगी-

1. 01 अदद अवैध तमंचा.315 बोर

2. 01 अदद जिंदा कारतूस

3. 01 अदद मोबाइल VIVO V50

पुलिस हिरासत में लेने वाली पुलिस टीम में नि0 आशुतोष मद्धेशिया,हे0का0 मनीष सिंह, हे0का0 राम दुलारे, का0 शैलेन्द्र,का0 विकास कुमार थान बैरिया जनपद बलिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें