BREAKING NEWS

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

माननीयों के आदेश पर ग्राम कैथोली में मजदूरों के अधिकारों विषयक जागरुकता शिविर आयोजित

144 लीटर अवैध शराब जो तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था,बोलेरो गाड़ी सहित अभियुक्त गिरफ्तार

पत्रकारिता में निष्पक्षता,सेवा और सवाल करने से ही दूर होगी समाज की विकृतियाँ,वरिष्ठ पत्रकारों व अतिथियों का सम्मान

पति के महिला मित्र द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर गलादबा कर हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया गया था,क ई सामान बरामद

Advertisment

: चंदौली में नंदन कानन एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, हो सकता था बड़ा हादसा

Admin

Tue, Mar 4, 2025
चंदौली। 4 मार्च। (डी एन एन)। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू जंक्शन) पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सोमवार रात लगभग 9:30 बजे आनंद विहार से ओडिशा में पुरी जा रही 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच एस4 बोगी की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन के कोच अलग-अलग हो गए। इसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वे घबराए हुए थे और समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है। ट्रेन के अंदर यात्री असमंजस की स्थिति में थे, लेकिन सौभाग्य से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं पहुंची। घटना के समय ट्रेन पहले से ही तीन घंटे से अधिक देरी से चल रही थी। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपलिंग टूटने वाली एस4 बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया और उसमें सवार यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट किया गया। करीब डेढ़ से दो घंटे की देरी के बाद दोनों हिस्सों को जोड़कर रात 1 बजे के आसपास ट्रेन को फिर से रवाना किया गया। यात्रियों ने इस घटना पर गुस्सा जताया और रेलवे को इसका जिम्मेदार ठहराया। एक यात्री ने कहा कि यदि ट्रेन की गति अधिक होती, तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था। उसने भारतीय रेलवे से अपील की कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना न हो। समाचार एजेंसी डीएनएन से बात करते हुए दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के स्टेशन मैनेजर, एस.के. सिंह ने बताया कि ट्रेन को प्लेटफार्म संख्या 2 से रवाना किया गया था, लेकिन छह किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि दोनों हिस्सों को एक साथ लाकर ट्रेन की मरम्मत की गई और फिर पूरी ट्रेन को फिर से सही सलामत रवाना किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें