BREAKING NEWS

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

Advertisment

: शहर को सुन्दर सुसज्जित और अतिक्रमण से मुक्त तथा जाम रहित बनाने के लिए जिला प्रशासन और नगर पालिका ने कसी कमर

Admin

Sat, Jan 11, 2025
बलिया। छोटे व्यापारियों ,ठेला ,फल सब्जी ,स्ट्रीट वेंडर के लिए शीश महल के पीछे तथा उसके आगे थोड़ी दूर गली में व्यवस्थित किया जाएगा मौके का निरीक्षण कर साफ- सफाई अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अति शीघ्र व्यवस्थित किया जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।इस प्रकार नगर पालिका में एक स्ट्रीट वेंडर जोन भी स्थापित हो जाएगा। साथ में निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उपस्थित रहे। जिलाधिकारी प्रवीण लक्षकार के निर्देश के अनुसार जनपद में नगर पालिका बलिया को यातायात की दृष्टि से सुगम बनाने हेतु अधिशासी अभियंता और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के साथ पानी टंकी चौराहा विशुनीपुर चौराहा,रेलवे स्टेशन तिराहा तथा माल गोदाम तिराहा का निरीक्षण किया गया। लंबाई चौड़ाई मापंकन किया गया। मौके पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उपस्थित रहे जिसका विवरण निम्नवत है। विशुनीपुर चौराहे में भी विद्युत पोल लगे रहने के कारण चौराहा सकरा हो गया है जिसे हटाकर रास्ते की चौड़ाई बढ़ाते हुए पिच कर दिया जाएगा और यातायात की सुविधा हेतु डिवाइड भी 10 -15 मी बनाया जाएगा ताकि वाहनों को मोड़ने में और क्रॉस करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और जाम से मुक्ति मिल सके। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन तिराहे तथा पानी टंकी चौराहे पर भी विद्युत पोल को शिफ्ट कर और रोड को चौड़ा कर चौराहे की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो सके। माल गोदाम तिराहा में विद्युत पोल और बेकार पड़ी संरचना को हटाकर लगभग 30 फीट तिराहे को चौड़ा किया जा सकता है। मौके पर विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने करने तथा संरचना को हटाने हेतु निर्देशित कर दिया गया ,जिसे रात में हटाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जो अति शीघ्र पूर्ण हो जाएगा। और 30 फीट से अधिक तिराहे की चौड़ाई बढ़ जाएगी। वाहनों को टर्न करने में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें