BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

Advertisment

: शहर के महत्वपूर्ण हिस्से टाउन 3 की बिजली जो कभी जिला चिकित्सालय और चौक की बिजली हुआ करती थी अब दो दशकों से बद से बदतर हालत मे है

Admin

Mon, Jun 17, 2024

बलिया ।शहर के शीश महल ट्रांसफॉर्मर जापलिंन गंज,भृगु आश्रम कदम चौराहा की बिजली जो 2.30 बजे भोर में कटी फिर 10 बजे आई और फिर 2.30-3.00 बजे कटी बिजली का अबतक अता-पता नही है। कभी शहर के अस्पताल जैसी जरुरी सेवाओं के साथ और शीश महल सिनेमा के साथ आपूर्ति की जाने वाली बिजली का यह बुरा हाल दो दशकों पूर्व जबसे रघुनाथ पुर फिडर से जोड़ दिया गया तबसे इसका पुरसा हाल पूछने वाला कोई नहीं है। जिलाधिकारी की इस मंशा को कि बिजली पानी की व्यवस्था हमेशा सुनिश्चित की जाय,लेकिन बीते 20 घंटे में 4,5 घंटे की आपूर्ति के साथ लोगों, बच्चों ,बुजुर्गो और बीमार व्यक्तियों का इस भीषण गर्मी में क्या हाल होगा वो तो भुक्तभोगी ही जानते हैं ।अधीशासी अधिकारी केवल यह बताने में अपनी ड्यूटी पूरी समझते हैं कि रेलवे क्रासिंग पर काम लगा हुआ है देखिए आती है या नहीं?

शिकायत की ग ई लेकिन सुनने वाला कौन है जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट है कि इस भयंकर गर्मी में बिजली का हाल सम्बन्धित से जांचे और यथाशीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करने में अपना योगदान कर अपनी ही इच्छा को कार्यांवित कराएं कि बिजली आपूर्ति नियमित हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें