BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: जनपद के 15 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पारियों में पुलिस आरक्षी परीक्षा 2023 सकुशल और निर्विघ्न सम्पन्न कराया गया

Admin

Fri, Aug 23, 2024
बलिया।आज जनपद में दोनों पालियों में आयोजित कुल 15 परीक्षा केन्द्रों पर 12288 अभ्यर्थियों में से 8454 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जबकि कुल 3824 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पालियों में आयोजित "उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा" को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग व निर्बाध रुप से सकुशल एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर कन्ट्रोल रुम में लगे सीसीटीवी कैमरों का औचक भ्रमण/निरीक्षण कर गहनता से चेकिंग किया गया । परीक्षा केन्द्रों की निगरानी में लगे सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना चौकी/प्रभारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । सभी परीक्षा केन्द्रों, प्रमुख स्थानों/ चौराहों पर क्यूआरटी टीम, पीएसी सहित पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई । सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाये गए । सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था । सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सभी चौराहों/तिराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात कर्मी तैनात रहे । सोशल मीडिया टीम व अभिसूचना तंत्र पूर्ण रूप से सक्रिय रही । सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों की सतत निगरानी की जाती रही। आपत्तिजनक/भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी जाती‌ रही ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें