BREAKING NEWS

बलिया शहर के सभी एटीएम में कैश की अनुपलब्धता से नागरिकों को भारी असुविधा, क ई कार्य बाधित

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सभी थानों की पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरुक और बताया गया जरुरी नम्बर

बलिया प्रशासन ने जारी किया एलर्ट,गर्मी में बढ़ते खतरे को देखते हुए फायर सेफ्टी अडवाईजरी जारी

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

Advertisment

: आज 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया,कुल 10 प्रत्याशी/अभिकर्ता द्वारा लिया गया नामांकन पत्र

Admin

Thu, May 9, 2024
बलिया।लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु लोकतंत्र के महापर्व में 71-सलेमपुर और 72- बलिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र लेने और दाखिल करने का कार्य शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ।आज तीसरे दिन बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए 05 और सलेमपुर के 05 निर्दलीय या राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र लिया। बलिया लोकसभा क्षेत्र से तीन और सलेमपुर से दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बलिया लोकसभा क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी से लल्लन सिंह यादव, राष्ट्रीय समाज दल(आर) से ओमप्रकाश पांडेय एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से रामनिवास गोंड ने रिटर्निग ऑफिसर /जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के भीम राजभर व अखिल भारतीय सर्वजनहित पार्टी से नारायण मिश्र ने रिटर्निंग ऑफिसर/मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था व बैरीकेडिंग के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये बैरिकेडिंग सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं।पूरे दिन बैरिकेडिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग आदि का क्रम जारी रहा। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा। पर्चा लेने और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 है। 11और 12 मई 2024 को शासकीय लोक अवकाश होने के कारण इस दिन नामांकन पत्र लेने व नाम दाखिल करने का कार्य संपादित नहीं होगा। नाम निर्देशनों की जांच 15 मई तक पूर्ण की जाएगी। प्रत्याशी अपने नाम की वापसी 17 मई को कर सकते हैं l

विज्ञापन

जरूरी खबरें