BREAKING NEWS

बलिया शहर के सभी एटीएम में कैश की अनुपलब्धता से नागरिकों को भारी असुविधा, क ई कार्य बाधित

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सभी थानों की पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरुक और बताया गया जरुरी नम्बर

बलिया प्रशासन ने जारी किया एलर्ट,गर्मी में बढ़ते खतरे को देखते हुए फायर सेफ्टी अडवाईजरी जारी

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

Advertisment

: आज एक प्रत्याशी द्वारा किया गया नामांकन दाखिल,13 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन पत्र

Admin

Wed, May 8, 2024
बलिया सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु लोकतंत्र के महापर्व में 71-सलेमपुर और 72- बलिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र लेने और दाखिल करने का कार्य शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ।आज दूसरे दिन बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए 10 और सलेमपुर के 03 निर्दलीय या राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र लिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के रविंद्र कुशवाहा ने रिटर्निंग ऑफिसर ओजस्वी राज के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था व बैरीकेडिंग के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये वेरीकेडिंग सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं।पूरे दिन वेरीकेडिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग आदि का क्रम जारी रहा। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा। कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास वेटिंग रूम व मेडिकल हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। पर्चा लेने और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 है। 11और 12 मई 2024 को शासकीय लोक अवकाश होने के कारण इस दिन नामांकन पत्र लेने व नाम दाखिल करने का कार्य संपादित नहीं होगा। नाम निर्देशनों की जांच 15 मई तक पूर्ण की जाएगी। प्रत्याशी अपने नाम 17 मई तक वापस ले/कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें