BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: वाहनों की दो मीटिंग की ग ई जांच जिसमें बड़े पैमाने पर चालान किया गया,अवैध रुप से लगे बत्ती व हुटर को उतरवाया गया

Admin

Wed, Oct 2, 2024
बलिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ वैभव कृष्ण* के आदेश क्रम में पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर* के कुशल निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस व जनपद के समस्त थानों के द्वारा दिनांक 01.10.2024 को समय 08.00 बजे से 12.00 बजे तक व समय 15.00 बजे से 19.00 बजे तक जनपद में विशेष रूप से डग्गामार वाहनों, अवैध बस/टेम्पो स्टैंडों, ओवरलोड वाहनों, काली फिल्म/हूटर लगी वाहनों, दो पहिया/चार पहिया वाहनों के नम्बर प्लेट पर जातिसूचक एवं अन्य भड़काऊ शब्द लिखे वाहनों की एवं बिना वैध अभिलेखों के वाहनों (दो/चार पहिया) के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु आदि के सम्बन्ध में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमें अवैध डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 39 बसों व 90 टेम्पों का चालान करते हुए लगभग 28000 जुर्माना किया गया । व अवैध बस स्टैंडों की जाँच की गयी, 66 ओवरलोडेड ट्रकों व 78 अन्य ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लगभग 01 लाख रुपये का जुर्माना किया गया । 80 चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतारी गयी व 24 वाहनों से हूटर उतरवा कर चालान किया गया । जातिसूचक एवं भड़काऊ शब्द लिखे वाहनों का चालान करते हुए लगभग 77,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। बिना वैध परिपत्र व अभिलेखों के ऐसे 1400 वाहनों के विरुद्ध लगभग 4.5 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। इस तरह से जनपद बलिया में *कुल 1960 वाहनों का चालान* किया गया व *87 वाहनों को सीज* करके *लगभग 6.5 लाख रुपये* का जुर्माना किया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें