: मिशन शक्ति अभियान के तहत दुबहड़ इण्टर कालेज की छात्राएं पहुंची दुबहड़ थाना
Admin
Mon, Oct 7, 2024
बलिया। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे शारदीय नवरात्र के पर्व पर *“मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पर्यवेक्षण में जनपद बलिया के थाना दुबहड़ पर राम सिंघासन इण्टर कालेज दुबहड़ की छात्राओं को अध्यापकगणों के माध्यम से थाना स्थानीय पर प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर बुलाया गया तथा स्थानीय थाना के कार्यप्रणाली, थाना के रजिस्टर तथा थाना द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो एवं साइबर क्राइम के बारें में जागरुक कर साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूक किया गया ।
विज्ञापन
