BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में (कल)शुक्रवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमुख व्यापारियों की‌बैठक होगी जिसमें शहर के सुन्दरीकरण पर चर्चा होगी,अतिक्रमण और जाम पर मांगे जायेंगे सुझाव

Admin

Thu, Jan 9, 2025
बलिया।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कल शुक्रवार की शाम 3:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका बलिया को यातायात की दृष्टि से सुगम बनाने एवं नगर पालिका बलिया के सुंदरीकरण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं प्रमुख व्यापारियों की बैठक आहुत की गई है ।इस बैठक में नगर पालिका बलिया को जाम से मुक्ति दिलाने एवं प्रमुख चौराहों के सौन्दर्यीकरण की दिशा में कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।इस बैठक मे निम्न कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी------ (1)दुकानदार किस प्रकार दुकानों को लगाए ताकि जाम की समस्या न हो। (2)अवैध अतिक्रमण हटवाने में व्यापारियों का अपेक्षित सहयोग (3)प्रमुख मार्ग का चौड़ीकरण और निर्माण ताकि आवागमन बाधित न हो (4)नवीन और वैकल्पिक मार्गों का चिह्नीकरण और निर्माण (5)प्रमुख चौराहों का चौड़ीकरण और सौन्दर्यीकरण (6)स्ट्रीट वेंडर और छोटे दुकानदारों को स्थल चिन्हित करना (7)पार्किंग स्थल का चिन्हांकन और विकास (8) ट्रैफिक लाइट, यातायात पुलिस आदि का प्रमुख व्यस्ततम स्थलों पर उपयोग। --------------------------------------- माडल स्ट्रीट जोन 2 बनेगा --------------------------------------- नगर पालिका बलिया में मॉडल स्ट्रीट जोन बनाया जाएगा जिसे *बलिया सर्कल 2.0* के नाम से जाना जाएगा। यह सर्कल कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर कुंवर सिंह चौराहा से होता हुआ नवीन प्रस्तावित महाराणा प्रताप चौराहा और स्टेडियम से होता मिड्डी चौराहे से पुनः कलेक्ट्रेट तक का सर्किल होगा। इसमे इसमें निम्न आधुनिक सुविधाएं होगी:- (1) पाथवे ताकि लोग प्रातः सैर कर सकें और पैदल यात्रा के लिए सुगम हो। (2) आधुनिक कल्चरल लाइट ताकि पर्याप्त प्रकाश हो (3) रोड के किनारे मॉडल पार्किंग (4) व्यवस्थित वेंडिंग जोन (5) ट्रैफिक लाइट , साईनेज आदि की व्यवस्था (6) पेयजल और शौचालय की व्यवस्था (7) वृक्षारोपण एवं वृक्षारोपण ग्रीन बेल्ट (8) ट्रैफिक बलिया उक्त जानकरी मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन जी ने दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें