BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

: जिला प्रशासन के निर्देशन में नगर पालिका ने नगर के चौराहों को आकर्षित बनाने तथा उपरागामी सेतु का मरम्मत कार्य किया शुरु

Admin

Fri, Feb 28, 2025
बलिया। जिलाधिकारी बलिया के निर्देशन के में जनपद बलिया में ओवर ब्रिज की मरम्मत हेतु तकनीकी टीम का कार्य आज से प्रारंभ होगा आज सिटी मजिस्ट्रेट बलिया द्वारा पुलिस विभाग से समन्वय कर रूट चार्ट बनाया गया है। ओवरब्रिज के एक ओर आधे हिस्से पर कार्य चलेगा और आधे हिस्सा पर ट्रैफिक चलते रहेंगे ।इसके लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात किया जाएगा। इस प्रकार ओवर ब्रिज की मरम्मत का कार्य शुरू होने के साथ में ओवरब्रिज के रेलिंग की पेंटिंग भी की जाएगी। मौके पर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण और अधिशासी अधिकारी भी उपस्थित रहे। नगर पालिका द्वारा नगर को सुंदर और सुसज्जित बनाने तथा यातायात की समस्या का समाधान करने हेतु निम्न कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं --- (१)ओवर ब्रिज के नीचे मिट्टी भराई और ईंटों से चिनाई का कार्य प्रारंभ हो गया है स्टेनलेस स्टील की रेलिंग बनाने हेतु रेलिंग की माप भी ली जा चुकी है, जिसमें जल्द सुंदर पुष्प लगेंगे और पेंटिंग का भी कार्य प्रारंभ किया जायेगा। सुंदर लाइट भी लगाई जाएगी। (२) कलेक्ट्रेट चौराहा से तिराहे तक तिरंगा लाइट आज ही से लगना प्रारंभ हो जाएगी जिससे सुंदर मार्ग दिखाई देगा इसके साथ ही महाराष्ट्र बैंक द्वारा बोगन वेलिया सुंदर वृक्ष लगाए जाने का भी कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। (३)कलेक्टर चौराहे पर स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम दहिन ओझा की छतरी बनाए जाने तथा 2 जर्जर पेड़ों को हटाते हुए चौराहे को चौड़ा करने के साथ में नवीन वृक्ष भी लगाया जाएगा इसका कार्य जल्द प्रारंभ होगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति पर विशेष लाइटों का फोकस किया जाएग। कलेक्ट्रेट चौराहे के कलेक्ट्रेट गेट पर कृत्रिम घासो से कलेक्ट्रेट बलिया लिखाया जाएगा और उसमें सुंदर स्टेनलेस स्टील की रेलिंग भी लगाई जाएगी। कलेक्ट गेट का सुंदर दृश्य परिलक्षित होगा। (५) कुंवर सिंह चौराहे के भी सुंदरीकरण में विशेष लाइट लगाए जाने और पुताई का कार्य भी आज से प्रारंभ हो जाएगा। विशेष रूप से नवीन निर्मित महाराणा प्रताप तिराहा को विशेष फोकस लाइटों से सजाया जाएगा लेकिन वर्तमान में चौराहे की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण को हटाकर और पोल को शिफ्ट कर स्लैब ढालकर चौराहे को चौड़ा किया जायेगा। एनसीसी तिराहा के पास मुख्य रास्ते पर टूटी हुई नाली पर स्लैब डालने का कार्य कल से प्रारंभ हो जाएगा साथ ही मध्य में मूर्ति में फोकस लाइट लगाए जाएंगे और स्टेनलेस स्टील लगाकर सुंदर बनाया जाएगा। चौराहे को चौड़ा करने के लिए पोल को शिफ्ट करने के साथ स्लैब से ढाला जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें