BREAKING NEWS

राहत व बचाव कार्य तेज, 6500 राशन कीट और 83000 भोजन पैकेट वितरित

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

Advertisment

: पुलिस अधिक्षक के निर्देशन में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

Admin

Sun, Nov 17, 2024
बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया विक्रान्त वीर* के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था व अवैध शराब / मादक पदार्थ के तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत व कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के सभी थानों द्वारा आज 17नवम्बर 2024 को समय 13.00 बजे से 16.00 बजे* तक जनपद में विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों बिना हेलमेट के चलाने वाले व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी व अवैध असलहों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही आदि के सम्बन्ध में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें जनपद के *कुल 44 स्थानों* पर सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा बैरियर लगाकर अपने-अपने थाने के सीमावर्ती थानों, जनपदों एवं राज्य के बार्डर के स्थानों को चिन्हित कर आने-जाने वाले *कुल 1497 वाहनों* व संदिग्ध व्यक्ति की सघन चेकिंग की गयी, चेकिंग के दौरान सभी थानों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व दो पहिया वाहनों पर तीन व्यक्तियो तथा बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों, बिना वैध अभिलेखों के वाहनों का *कुल 413 वाहनों का ई-चालान* किया गया। इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों को पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि *"सीटबेल्ट"* का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें