: विजय कु मिश्र प्रेस क्लब बलिया के अध्यक्ष निर्वाचित,अनिल कुमार गुप्ता अकेला समन्वयक बनाते हुए इलेक्ट्रानिक मीडिया का अध्यक्ष चुना गया
Admin
Mon, Mar 31, 2025
बलिया। 31 मार्च,DNN NA। वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक विजय कुमार मिश्र को प्रेस क्लब, बलिया का नया अध्यक्ष चुना गया है। प्रेस क्लब बलिया के संस्थापक सदस्य विजय मिश्र समाचार एजेंसी डी एन एन के वरिष्ठ संपादक हैं।
उक्त जानकारी देते हुए प्रेस क्लब बलिया के चुनाव अधिकारी सुशील किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि 30 मार्च को संपन्न हुए प्रेस क्लब बलिया के द्विवार्षिक (2025 -2027) निर्वाचन में संगठन के 31 सदस्यों में से 26 द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। मौके पर क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष शिवनाथ चतुर्वेदी सहित प्रेस क्लब बलिया के लिए सत्र 2023 - 2025 में निर्वाचित अन्य पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे। जिसमें सर्वसम्मति से प्रिंट मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक विजय कुमार मिश्र को जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता 'अकेला' को प्रेस क्लब बलिया का समन्वयक बनाते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विंग का अध्यक्ष चुना गया। अनिल कुमार तिवारी को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि, कार्यकारिणी गठन एवं अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन का अधिकार सर्व सम्मति से करने के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र को अधिकृत किया गया। इसके साथ ही प्रेस क्लब बलिया के पुनर्गठन एवं द्विवार्षिक (2025 -2027) निर्वाचन के संबंध में संपूर्ण जानकारी द्वारा उचित माध्यम बलिया के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा सूचना तथा जनसंपर्क विभाग को प्रेषित कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि बलिया में पत्रकार हित की मजबूत आवाज, एवं पत्रकारों के सर्वमान्य संगठन बलिया प्रेस क्लब की स्थापना आज से लगभग 26 वर्ष पूर्व हुई थी। अपने स्थापना काल से ही बलिया प्रेस क्लब ने पत्रकारों के लिए कई कल्याणकारी आयोजन किये। इसमें नवोदित पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना प्रमुख रहा। बलिया में प्रेस क्लब की बिल्डिंग बनाए जाने को लेकर भी पहली आवाज 1999 में बलिया प्रेस क्लब ने ही उठाई थी। इसके बाद वह अपने इस इस प्रयास को आगे बढ़ाता रहा।
हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर प्रेस क्लब बलिया के पुनर्गठन किये जाने से सभी सदस्यों ने हर्ष के साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। संस्थापक सदस्य एवं तत्कालीन महामंत्री राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस क्लब बलिया के महत्व को रेखांकित करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
विज्ञापन
