BREAKING NEWS

पाण्डाल का आकर्षण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ,मेलालगा हुआ है

प्रारुप प्रकाशन 12 नवम्बर को और दावा आपत्ति 11दिसम्बर तक और प्रकाशन 4जनवरीको

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

Advertisment

: विकसित भारत युवा संसद में प्रतिभाग करें युवा

Admin

Mon, Mar 3, 2025
बलिया । प्रधानमंत्री जी की युवाओं के लिए अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक विकसित भारत युवा संसद का आयोजन माय भारत नेहरू युवा केंद्र एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के संयुक्त तत्वावधान में *One Nation One Election* विषय पर बलिया जनपद में होना सुनिश्चित हुआ है। जिसका आवेदन माय भारत पोर्टल पर 28 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। उक्त युवा संसद में जनपद बलिया, देवरिया तथा मऊ के 18 वर्ष से 25 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं। आवेदन के क्रम में प्रतिभागियों को 'विकसित भारत की अवधारणा' विषय पर 1 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों में से 150 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के सभागार में युवा संसद में प्रतिभाग़ करना होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए उपनिदेशक कपिल देव राम ने बताया कि जनपद बलिया, मऊ एवं देवरिया को मिलाकर जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया को नोडल केंद्र शासन द्वारा बनाया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय युवा संसद से 10 युवाओं को निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर चुना जाएगा, जो विधानसभा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेंगे। उन्होंने तीनों जनपदों के युवाओं से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ० कृष्ण कुमार सिंह या नेहरू युवा केंद्र, बलिया के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें