BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

: युवराज प्रथम तो हनी सोनी तृतीय स्थान पर

Admin

Sat, Nov 30, 2024
बलिया। साउथ अफ्रीका के डरबन में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक चल रहे 11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए अंडर 21 आयु वर्ग के–67 किग्रा.भारवर्ग में हरपुर मिढ़्ढी निवासी युवराज सिंह यादव ने फाइनल राउंड में एक तरफ जहां इंग्लैंड के मॉन्क ल्यूक को 0–4 से करारी शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया वहीं कैडेट– 57 किग्रा.भारवर्ग में हनी सोनी को साऊथ अफ्रीका के खिलाड़ी एंजेल ब्रेक्स से रोमांचक मुकाबले के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। आपको बताते चले कि बलिया जनपद से चैंपियनशिप में सहभाग के लिए रवाना हुए चार खिलाड़ियों में से अभी गरिमा सिंह और करन सिंह का परिणाम आना शेष है यह सूचना स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के सचिव सुमित झा ने दी। सूचना प्राप्त होते ही खिलाड़ियों और खेल संघों में प्रसन्नता की लहर दौड़ पड़ी। इस अवसर जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष इंजी.अरूण कुमार सिंह सचिव धीरेन्द्र शुक्ला,पंकज कुमार सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, एड. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. अखिलेश सिन्हा, राजेश कुमार गुप्ता,आरिफ हुसैन, सुशील उपाध्याय,सावन सर, डा. समित सिन्हा, डा.अरुण सिंह गामा, प्रमोद सर्राफ, रोटेरियन हर्ष श्रीवास्तव, इंजी.शशांक शेखर वर्मा मुकेश कुमार, संजय चौरसिया, पप्पू कुमार,नकुल जी,अनिल जी, डाइटिशियन राजशेखर ’सनी’ मंगलेश,सुरेंद्र गुप्ता, आशीष कुमार,अजय वर्मा, शैलेश कुमार' राम जी' ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनायें दी।एसोसिशन के अध्यक्ष सिहान बाल कृष्ण मूर्ति ने विजेता खिलाड़ियों के उपलब्धियों पर हर्ष जताते हुए बताया की जनपद के खेल इतिहास में यह पहला मौका है जब बलिया को कॉमन वेल्थ में पर स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें