BREAKING NEWS

प्रदेश में 26 जिले बाढ से प्रभावित, 1.7लाख पीड़ित मुख्यमंत्रीने कहा हरसम्भव मदद

भारी वाहनों को उनके परिवर्तित मार्ग ही जाना होगा और 3बजे से कोई भी ईरिक्सा- तीपहिया शहर में नहींजायेगा,

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बलिया दौरा लेकर जिलाप्रशासन सतर्क,DM-SP ने किया गांवका दौरा

राज्य स्तरीय चयन गाजियाबादमें में सम्पन्न हुआ

क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरा,जरुरी सामान दवाई वितरित

Advertisment

गर्भवती की मौत के मामले में अस्पताल सील : सी एम ओ ने बैरिया में की कारवाई,जांच कमेटी गठित,मानक पूरा नहीं होने पर होगी कारवाई

Ajay Mishra

Wed, Sep 3, 2025

संवाददाताः जितेन्द्र यादव 'जीतू'

बलिया। बैरिया स्थित दीक्षा हेल्थ केयर हॉस्पिटल में 19 अगस्त को एक गर्भवती महिला का प्रसव ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में लापरवाही के कारण महिला की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जगदेवा ढाही गांव की रहने वाली अनीसा देवी की 30 अगस्त की रात को मौत हो गई। मृतका के पति सूरज पासवान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद से अस्पताल संचालक फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजीव वर्मन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया। कमेटी में एसीएमओ डॉ. योगेंद्र दास, डॉ. अभिषेक कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के अधीक्षक डॉ. राजेश सरोज शामिल हैं। मंगलवार को सीएमओ, क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी और नायब तहसीलदार रोशन सिंह की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया। सीएमओ ने कहा कि अस्पताल निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करता था। पीड़ित परिवार की शिकायत पर अस्पताल के संचालक, चिकित्सक, स्टाफ नर्स और मां अंबे अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जांच टीम के बैरिया पहुंचने पर क्षेत्र के अन्य नर्सिंग होम, निजी अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें